Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधबिहार

पूर्व मुखिया और उसके‌ पुत्री को अपराधियों ने मारी गोली, हालात नाजुक…

किसनपुर थाना क्षेत्र के कोसी पूर्वी तटबंध पर थरबिट्टा के पास अपराधियों ने पूर्व मुखिया बेचन यादव और उनकी पुत्री अंजू कुमारी को गोली मार दी। जख्मी पिता-पुत्री को स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल सुपौल ले जाया गया। सुपौल सदर अस्पताल से भी चिकित्सक द्वारा उन्हें रेफर कर दिया गया है।

नौवाबाखर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया बेचन यादव अपनी पुत्री अंजू कुमारी के साथ किशनपुर से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे कोसी तटबंध के ऊपर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पहुंचे कि पूर्व से घात लगाए 6 अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिससे पैक्स अध्यक्ष की छाती पर बाई तरफ से तीन गोली लगी है।

वहीं उनकी पुत्री को बायी बांह में एक गोली लगी है। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष के गोली लगने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण पीएचसी पहुंच गए। लेकिन पुलिस के द्वारा उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया जहां उनकी हालत नाजुक बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष को तीन गोली लगी लगी है।जिनका ईलाज जारी है।

प्रभास चंद्रा बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

Breaking : आरा में मर्डर,बाइक सवार अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली,मौत..

Bihar Now

आरा में मर्डर, अपराधियों ने एक युवक को भूना, ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग…

Bihar Now

नीतीश कुमार ने बिहार को बना दिया सर्कस, IAS सुधीर कुमार के मामले को लेकर नीतीश पर ‘लाल’ हुए लालू…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो