Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

गंगा में बाढ़ की पानी से हो रहे कटाव से दहशत में लोग, रतजगा करने पर मजबूर स्थानीय, प्रशासन की ओर से नहीं मिल रही मदद !…

बेगूसराय में एक तरफ जहां गंडक में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है तो वहीं गंगा में बाढ़ एवं कटाव का खतरा साथ-साथ देखने को मिल रहा है। कटाव की स्थिति यह है कि गंगा के किनारे बसे लोग अब रतजगा कर अपने तथा जान माल की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। लोगों का आरोप है कि लगातार प्रशासन को सूचना देने के बावजूद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित सांसद को सूचना देने के बाद सिर्फ लोगों को आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है लेकिन राहत एवं बचाव की कोई कार्य नहीं किए जा रहे । बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल स्थित तकरीबन एक दर्जन गांव में स्थिति बद से बदतर बनी हुई है।
र्ट
दरअसल बेगूसराय जिले के बलिया अनुमंडल स्थित विष्णुपुर, शादीपुर सहित दियारा क्षेत्र के तकरीबन एक दर्जन गांव में गंगा नदी में कटाव तेजी से हो रहा है । स्थानीय लोगों की माने तो लगातार स्थानीय प्रशासन सहित जिला प्रशासन एवं सांसद एवं जनप्रतिनिधियों को लोगों की समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन राहत एवं बचाव के नाम पर नेताओं की टोली आकर सिर्फ भ्रमण कर चली गई लेकिन राहत बचाव के कोई कार्य नहीं किए गए। देखा जाए तो वर्तमान समय में बेगूसराय के दो सांसद गिरिराज सिंह एवं राकेश सिन्हा केंद्र में हैं लेकिन इन लोगों के द्वारा अभी तक कोई भी उपाय नहीं किए जा रहे हैं । हाल के दिनों में जब लोगों ने और स्थानीय नेताओं को इस बात से अवगत कराया था तब गिरिराज सिंह के द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए जल संसाधन मंत्री से भी संपर्क स्थापित किया गया किए थे लेकिन बात सिर्फ इतनी निकलकर आई की राहत के नाम पर एक दिन सिर्फ पदाधिकारियों के द्वारा उक्त स्थल का भ्रमण किया गया और लोगों को आश्वासन दिया गया कि बोल्डर पीचिंग एवं बोरे की थैली से कटाव को रोका जाएगा । लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अभी तक स्थल पर कोई भी कार्य शुरू नहीं किए गए और गंगा का रौद्र रूप लगातार कई एकड़ जमीन को लील गई । अब आलम यह है कि कटाव धीरे-धीरे आबादी वाले क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है जिस वजह से लोग रतजगा कर जीवन यापन करने को विवश है ।ध

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

य- स्न

Related posts

बिहार में कोरोना का कहर जारी… मधुबनी में कोरोना के 13 नए मामले आए सामने.. बिहार का आंकड़ा पहुंचा अब तक 466 पर

Bihar Now

LJP के संगठन मंत्री संजय सिंह ने मधुबनी कांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात… संवेदना जताते हुए की आर्थिक मदद… आरोपियों को सख्त सजा की मांग की..

Bihar Now

बापू के भजन पर “अटल समारोह” में संग्राम ?… गायिका देवी को मांगनी पड़ी माफी, केंद्रीय मंत्री को लगाने पड़े जयश्री राम के नारे…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो