Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाढ़ की पानी में सड़ रहा सरकारी अनाज, डीएम ने ‌दिए जांच के आदेश..

मोतिहारी के केसरिया एफसीआई गोदाम में बाढ़ के पानी मे सड़ रहे अनाज की खबर दिखाए जाने के बाद मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने संज्ञान लेते हुए जांच टीम बनाया है। गोदाम में सड़ रहे अनाज का जिम्मेवार कौन है।

इस बात को लेकर डीएम ने जांच टीम को 48 घण्टे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। आज गोदाम में अनाज सड़ने के बाद बचे अनाज को नाव के सहारे दूसरे गोदाम में शिफ्ट कराया जा रहा है। अगर यही काम बाढ़ से पूर्व किया गया होता तो शायद गरीबो का निबाला इस तरह नहीं सड़ता और गरीबो के मुंह का निवाला बनता।

जब हम ने इस मामले पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक से बात की तो उन्होंने बताया कि अनाज का सड़ना काफी गम्भीर मामला है। मैंने दो सदस्यीय जाँच टीम का गठन करते हुए 48 घण्टे के अन्दर रिपोर्ट तलब किया है।इस मामले में एसएफसी के गोदाम प्रबन्धक या जिला प्रबन्धक जिनकी भी लापरवाही होगी उनपर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

 

Related posts

Bihar Now

विभागीय ID कार्ड जारी करने को लेकर ग्रामीण डाक सेवा संघ ने की DM से मांग…

Bihar Now

क्राइम से कराहता “सहरसा” !… अपराधियों ने अलग अलग जगहों पर तीन लोगों को मारी गोली, एक की हालत नाजुक… मौत पर विरोध प्रदर्शन..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो