Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में शराब बरामद… ट्रक के अंदर तहखाना में छुपा कर रखी थी 30 लाख की शराब..

सहरसा से बी एन सिंह पप्पन

-* सहरसा पुलिस और एलटीएफ की टीम को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है जहां अनुराचल प्रदेश से निकली शराब की बड़ी खेप सुपौल होते सहरसा के रास्ते मधेपुरा जा रही थी जहां सहरसा पुलिस ने सहरसा में ही उसे धर दबोच लिया जब ट्रक की जांच की गई तो एक बड़ा खुलासा हुआ ..

राजस्थान नंबर के 12 चक्के वाली ट्रक के तायखाना अंदर बना हुआ था जब उस तहखाने में नजर डाली गई तो सभी पुलिसकर्मी अचंभित हो गए वह सोच में पड़ गए कि शराब कारोबार आखिरकार इतनी तेज कैसे हो सकते हैं अंदर जब देखी गई तो भारी मात्रा में विदेशी शराब की कार्टून नजर आई

वहीं एसपी लिपि सिंह ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सहरसा पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी है तकरीबन 30 लाख की शराब बरामद की गई है शराब की कुल मात्रा 5706 बताया जा रहा है उन्होंने बताया है कि जल्द ही शराब कारोबारियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी फिलहाल अभी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की गई है

उन्होंने बताया कि सहरसा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप सहरसा होकर गुजर रही है जिसके बाद कार्रवाई की गई पटुआहा में पुलिस को पहले से ही तैनात कर दिया गया ट्रक को देख उसे रोका गया और फिर जांच की गई जांच में जिसके बाद शराब की एक बड़ी खेप को बरामद किया गया कहने को तो बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी कानून लागू है और ऐसे में बिहार में लगातार शराब की बरामदगी होती हुई दिख रही है वही एसपी लिपि सिंह ने इसकी जानकारी सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी है..

Related posts

वंशवाद-परिवारवाद, व किए हुए भ्रष्टाचार से बचने के लिए हुई एकजुटता बैठक : अश्विनी चौबे*

Bihar Now

महावीरी झंडा जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव, दो पुलिसकर्मी व पत्रकार समेत करीब एक दर्जन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती…

Bihar Now

बिहार में बहार है, बिना “मांझी” सब बेकार है… मांझी के आवास के बाहर लगे पोस्टर…NDA में बने रहने के लिए मांझी की नई शर्तें !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो