Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

समस्तीपुर में दो पक्षों के बीच खूनी खेल…उपमुखिया की पत्नी समेत 3 की मौत,कई वाहनों को किया आग के हवाले..तनाव व्याप्त, मौके पर पुलिस कर रही कैंप…

समस्तीपुर में आपसी विवाद ने हिंसक का रूप ले लिया है। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गयी। पहले उप मुखिया ने एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने उप मुखिया की पत्नी और भतीजे को मार डाला और इस दौरान कई वाहनों को भी फूंक डाला। घटना में घायल दो अन्य लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है

समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना के आधारपुर में रविवार की शाम नाले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। वही विवाद आज सुबह इतना हिंसक रूप ले लिया कि तीन लोगों की हत्या कर दी गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है जानकारी के मुताबिक पलरू राय का 30 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार रविवार की शाम में बरसात का पानी बहाने के लिए कच्चा नाला बना रहा था। जिसका विरोध पड़ोस के ही उप मुखिया मोहम्मद हसनैन ने किया। इसी बात पर दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। सुबह विवाद फिर बढ़ गया। जिसमें उप मुखिया हसनैन ने श्रवण कुमार को गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उपमुखिया मोहम्मद हसनैन पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का शख्स है। इस बात से श्रवण के परिजन और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उपमुखिया के घर पर हमला बोल दिया। इसमे उपमुखिया तो जान बचाकर किसी तरह भाग निकला लेकिन उनकी पत्नी और एक चचेरे भाई को आक्रोशित भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला।

जबकि हमले में उपमुखिया के परिवार के ही दो अन्य शख्स की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उप मुखिया के घर के बाहर लगे कार समेत कई वाहनों में भी आग लगा दी गई। लोग इतने आक्रोशित हैं कि मीडियाकर्मी को मौके पर जाने नहीं दे रहे।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस प्रशासन लोगों को शांत कराने में जुटी है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

 

Related posts

दरभंगा में अचानक मंच से DM को क्यों ढूंढने लगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार… कहां है डीएम? इधर आओ..’ सम्राट चौधरी से बोले- ‘खड़ा होइये’…

Bihar Now

बिहार में महिला दरोगा ने बेल दिलाने के नाम पर मांगे महंगे कपड़े और कैश, एसपी ने किया सस्पेंड…!

Bihar Now

‘फूलपुर में FOOL बनेंगे नीतीश, RCP सिंह का नीतीश पर तंज…. बिहार में ऐसा कौन सा काम किया जो उत्तर प्रदेश में लोग उनको देंगे वोट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो