Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

अनंत सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक…

गोपालगंज : बड़ी खबर मोकामा के विधायक अनंत सिंह को आर्म्स एक्ट मामले में बड़ी राहत मिली है…

एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. इस मामले में गोपालगंज के मीरगंज थाने में केस दर्ज किया गया था. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 मई की तारीख तय की है.

पुलिस ने अनंत सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला 2 और 3 मई को आयोजित एक जनेऊ संस्कार कार्यक्रम से जुड़ा है. इस कार्यक्रम में अनंत सिंह भी शामिल हुए थे.

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने खुलेआम आधुनिक और प्रतिबंधित हथियारों का प्रदर्शन किया. इसके अलावा बार बालाओं के डांस के दौरान अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगाया गया है.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर केस दर्ज किया.

Related posts

Breaking : बेगूसराय में डबल मर्डर से सनसनी,महज गुटखा के लिए ले ली जिंदगी, “सु”शासन पर सवाल ? ..

Bihar Now

दरभंगा के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई की रस्म…

Bihar Now

20 अप्रैल के बाद लॉक डाउन के दौरान सशर्त NH पर खुलेगा ढ़ाबा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो