Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का क्षेत्र दौरा, ढोल नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

आत्मानंद सिंह,बिहार नाउ, लखीसराय

लखीसराय : मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद ललन सिंह जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेने रामपुर गांव पहुंचे लोगों ने सांसद का ढोल -नगाडे एवं हाथी -घोडे से स्वागत किया। सांसद ने रामपुर गांव स्थित सुप्रसिद्ध श्री गोबिंद बाबा मंदिर में पूजा अर्चना किया।

इसके बाद सांसद ने रामपुर गांव स्थित गोबिंद बाबा मंदिर परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए। इस मौके पर सांसद ललन सिंह ने कहा कि एक सेवक के रूप में जब तक राजनीति में रहेंगे जनता की सेवा करते रहेंगे। सांसद ललन सिंह ने कहा कि वो अपने आप को कभी भी नेता नहीं मानते हैं बल्कि जनता का सेवक मानते हैं। मंच से सांसद ललन सिंह ने जन संवाद में ग्रामीणों की मांग को चुनाव के बाद पूरा करने का वचन दिया।

 

 

Related posts

नीतीश कुमार के द्वारा ही बिहार का विकास संभव – अशोक चौधरी

Bihar Now

बिहार के 11 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी AIMIM, ओवैसी का बड़ा ऐलान ….

Bihar Now

एक युवक की गोली मारकर हत्या, सवालों के घेरे में पुलिस की मुस्तैदी !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो