Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

विधानसभा चुनाव में अब एक मंच पर दिखेंगे तेजस्वी यादव और कन्हैया !…

आज फिर दोबारा सीपीआई सीपीएम के नेता राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से दूसरे दौर की वार्ता के लिए पहुंचे.. सीपीआई सीपीएम के नेताओं ने आज अपनी अपनी सूची प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को सौंपी जिसमें जिन जिन सीटों पर चुनाव लड़ने कि यह दोनों पार्टियां सोच रही है उसका ब्यौरा है..

सीपीआई के तरफ से वार्ता में शामिल रामनरेश पांडे राज्य सचिव अवधेश राय पूर्व विधायक संजय यादव रामबाबू राय तथा सीपीएम के तरफ से अवधेश कुमार राज्य सचिव अरुण मिश्रा राज्य मंडल सचिव सर्वोदय शर्मा शामिल थे.. राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष  जगदानंद सिंह से वार्ता कर सूची सौंपने के बाद बाहर निकले सीपीआई सीपीएम के नेता रामनरेश पांडे एवं अवधेश कुमार ने कहा कि सारी बातें हो गई है हम लोगों ने अपनी बात रख दी है अब अगले दौर के वार्तालाप में सभी चीज फाइनल हो जाएगी क्या कन्हैया कुमार और तेजस्वी यादव एक साथ मंच पर होंगे इस सवाल पर सीपीआई के राज्य सचिव ने कहा कि दोनों नौजवान हैं जब सीपीआई महागठबंधन में साथ होंगे तो कन्हैया तेजस्वी भी मंच पर साथ होंगे यह साफ है..

राजद की ओर से मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सीपीआई सीपीएम के नेताओं ने महागठबंधन में शामिल होने को लेकर अपनी स्पष्ट इच्छा जाहिर की है अब राजद नेतृत्व इस पर विचार कर अंतिम निर्णय लेगी महागठबंधन महा मजबूत हो रहा है और कई दल इसमें जुड़ने की इच्छा रखते हैं…

Related posts

बिहार नाउ की खबर पर लगी मुहर, दरभंगा शहरी से चुनाव लड़ेंगे RJD के अमरनाथ गामी …

Bihar Now

तीसरी बार मोदी सरकार !… 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी !…

Bihar Now

शराब माफियाओं पर नकेल कसने की पुलिस की कवायद !…,

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो