Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

5 लाख रुद्राक्ष से बना बिहार का पहला शिवलिंग… मोतिहारी में 20 फीट ऊंचा पंचमुखी रुद्राक्ष शिवलिंग, सोने की चढ़ाई है परत…

मोतिहारी क्षेत्र के नकक्षेद टोला निवासी डॉ शम्भू नाथ शिकारिया ने अपने बीएड कॉलेज प्रांगण में पांच लाख रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग का अनावरण जगत गुरु शंकराचार्य के मौजूदगी में कराया, इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव लिंग का स्थापना किया गया। इस मौके पर शहर के साथ पूरे जिले शिव भक्त आये थे, रुद्राक्ष का यह शिव लिंग आकर्षक का केंद्र बना है।

रुद्राक्ष शिव लिंग का स्थापना कराने वाले डा.शंभूनाथ शिकारिया ने बताया कि यह शिव लिंग समस्त मनोकामनाओं को पूरा करने वाला हैं। इस शिवलिंग के स्थापना से देश प्रदेश में शांति स्थापित हो इसी उद्देश्य से इस शिवलिंग को स्थापित किया गया है। शिवलिंग की स्थापना शंकराचार्य श्री श्री नरेंद्रानंद जी सरस्वती जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार व रुद्राभिषेक के उपरांत कराया है। मंत्रों के उच्चारण से पूरा माहौल भक्ति मय बन गया। इस शिव लिंग पर एक बार जो जलाभिषेक करेगा उसे चार लखराव का फल प्राप्त होगा। रुद्राक्ष शिव लिंग पर भगवान शंकर का आकृति विराजमान है, जो गोल्ड प्लेटेड शिवलिंग हैं।

20 फिट उच्च है शिवलिंग

बीस फिट उच्च रुद्राक्ष शिवलिंग को देखने जिले के कई हिस्सो से आये शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक व रुद्राक्ष शिवलिंग की स्थापना में हिस्सा लिया। यह शिवलिंग 20 फीट ऊँची और गोल्ड प्लेटेड है। जो इसका निर्माण उन्होंने शपना में देखने के बाद खुद से कराया, जिसके निर्माण में पांच लाख पंच मुखी रुद्राक्ष से कराया गया है। साथ ही शिवलिंग के उपर भगवान शंकर की आकर्षक प्रतिमा भी लगाई गयी है। यह शिव लिंग जिले में चर्चा का विषय है।

Related posts

Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, गोपालगंज में एक होमगार्ड की गोली मारकर हत्या !..

Bihar Now

Casino Fast Neteller Withdrawal Uk

Bihar Now

दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, टीकाकरण की मौजूदा स्थिति की करेंगे समीक्षा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो