Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने थामा JDU का दामन … राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का सुशील मोदी पर जोरदार हमला…

जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में आज मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. दरभंगा नगर निगम की मेयर अंजुम आरा को दल में शामिल कराने को लेकर ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा मौजूद थे. अंजुम आरा, उनके पति डब्बू खां सहित सैकड़ों समर्थकों को  पार्टी में शामिल कराने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां मौजूद लोगों व पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. बिना सवाल पूछे वे सुशील मोदी को लेकर बोलने लगे. लगातार ढाई मिनट तक वे सुशील मोदी पर ही बोलते रहे.

ललन सिंह ने सुशील मोदी का नाम लिए बिना कहा,” एकगो हैं नेता, एक पार्टी में. जिनको बीमारी है,वो छात्र नेता थे, 1974 के आंदोलन में वो छात्र नेता थे. 1974 से अब तक कितना साल हुआ, बताया गया कि 49 साल हुआ.

49 साल में भी वे छात्र नेता से आगे बढ़ नहीं पाये हैं. वो आज भी छात्रे नेता हैं. उस समय रोज उनका आता था अखबार में. पहले से भी हम उनको जानते हैं, हमलोगों के साथ भी रहे हैं, वो अखबार रोज सुबह उठ कर पढ़ते हैं. जिस दिन अखबार में उनका फोटो और एक बयान नहीं छपे तो उनका भोजन नहीं पचेगा. वो बयानवीर नेता हैं.

आज कल तो दूसरे कारण से बयान दे रहे हैं. आज कल बयान दे रहे हैं कि कहीं उनकी पार्टी के आका खुश हो गए और कुछ दे दें. क्यों कि अभी भी उन पर खतरा मंडरा रहा है. लेकिन मुख्यमंत्री जी के मित्र रहे हैं, हमलोगों के नेता के मित्र रहे हैं. हमलोग उनको हमेशा शुभकामना देते रहते हैं. आपको जितना बोलना है खिलाफ में बोलते रहिए. कहीं बोलते-बोलते कुछ मिल गया गया आपको, तो अच्छा रहेगा. हमलोगों की शुभकामना है आपको”.

Related posts

पटना के एक कोचिंग संस्थान के कई ठिकानों पर छापेमारी.. GST टीम ने की रेड ….

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा… शिक्षा मंत्री बने सुनील कुमार और मंगल पाण्डेय को बनाया गया स्वास्थ्य मंत्री…

Bihar Now

CAB पर विरोध या “सियासी” चाल ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो