Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BJP विधायक को दूसरे ‘बीजेपी’ विधायक के बेटे का खुला चैलेंज !… “विधायक का बेटा हूं, FIR से डरने वाला नहीं… Accidental विधायक हैं मुरारी मोहन झा” …

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

दरभंगा – दो दलों के बीच तीखी बहस, झड़प और टकराव से लेकर एफआईआर तक मामला पहुंचने की तो बात आपने देखी और सुनी होगी। लेकिन आपने शायद ही सुना होगा कि, अपने ही दल के विधायक अपनी ही पार्टी के विधायक या उनके परिवार पर कोई एफआईआर करवाया हो। दरअसल, कुछ ऐसी ही दिलचस्प नजारा दरभंगा में देखने को मिल रही है।

जहां भाजपा के विधायक ने अपने ही पार्टी के विधायक के बेटे पर मुकद्मा दर्ज करवाते हुए कहा है कि उनके ऊपर सोशल मीडिया पर झूठा आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का काम किया जा रहा है। इस मामले में एसडीपीओ अमित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।

दरअसल, मुरारी मोहन झा केवटी विधानसभा के भाजपा विधायक है। उन्होंने अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने की बात कहकर बहादुरपुर थाना आवेदन देते हुए कहा है कि धीरेंद्र कुमार धीरज सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध अपमानजनक ओर आपत्तिजनक पोस्ट करके उनकी छवि खराब करने का काम किया है।

उन्होंने बताया है कि धीरेंद्र कुमार धीरज 18 मई को मेरे विरुद्ध अपने फेसबुक पेज पर एक अपमानजनक पोस्ट किया है।इस पोस्ट की वजह से मेरे आत्मसम्मान को क्षति पहुची है।

वही विधायक ने कहा है कि धीरेंद्र कुमार धीरज ने फेसबुक पेज पर अपने पोस्ट के माध्यम से मो. इकबाल अंसारी की तस्वीर लगाते हुए लिखा है- “इस महापुरुष को आप पहचानते होंग. ये केवटी पंचायत के पंचायत समिति के पति मो. इकबाल अंसारी हैं।

जो केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा के आशीर्वाद से शराब का अवैध धंधा करते हैं। लेकिन केवटी पुलिस ने हिम्मत दिखा कर इन्हें गिरफ्तार किया है। विधायक अपना होटल चलाते हैं और अपने लोगों से अवैध शराब बेचवाते हैं। केवटी को कलंकित करवाने वाले इस विधायक को जनता माफ नही करेगी”।

वही अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव ने कहा कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नही है। मुरारी मोहन झा केवटी से भाजपा विधायक है और केवटी हमारा जन्म स्थल है। जिसके चलते वैचारिक टकराहट हो सकता है। लेकिन केस क्या हुआ है इसकी मुझे कोई जानकारी नही है। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अलीनगर विधानसभा के भाजपा विधायक के पुत्र धीरेंद्र कुमार धीरज अपने बयान पर अड़े है।

धीरेंद्र कुमार धीरज ने कहा है कि मैं मिश्रीलाल यादव का बेटा हूं। किसी से डरने वाला नही हूं। आप जहाँ से राजनीति कर रहे मैं दो दो बार वहाँ का मुखिया रह चुका हूं। आपकी कृपा से मैं राजनीति नही कर रहा हूँ।

वही सदर डीएसपी अमीत कुमार ने बताया कि केवटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा।विधायक मुरारी मोहन झा के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।

मुरारी मोहन झा ने अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र धीरेंद्र कुमार धीरज के द्वारा उनके खिलाफ घिनौनी साजिश करने का आरोप लगाया है। वही इस मामले को लेकर आमलोगों में यह चर्चाएं चल रही है कि, अगर जेडीयू में गुटबाज़ी चरम पर है तो बीजेपी में भी सबकुछ ठीक नहीं है।

 

Related posts

BPSC री-एग्जाम को लेकर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अब 5 फरवरी को अगली हियरिंग…

Bihar Now

राजस्थान के चूरू से भी गर्म हुआ पटना, बिहार के 20 शहरों में लू का कहर…

Bihar Now

New No Deposit Bonus Codes Au

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो