Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मधुबनी : दो नाबालिग लड़की संग तीन मानव तस्कर गिरफ्तार, देह व्यापार को ले स्कॉर्पियो से नेपाल जा रहा था, एसएसबी ने की कार्रवाई…

अजय धारी सिंह, मधुबनी

मधुबनी:* भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने दो नाबालिग लड़की के साथ तीन मानव तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चैक पोस्ट ड्यूटी के दौरान की गयी कार्यवाही मे सीमा स्तम्भ संख्या-284/35 से बीस मीटर भारतीय क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी, जिसका रेजिस्ट्रेशन नंबर-बीआर07पी-5155 से तीन मानव तस्कर को दो नाबालिक लड़कीयों के साथ गिरफ्तार किया गया।

एसएसबी अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो नाबालिग बच्चियों को देह व्यापार के उद्देश्य से भारत से नेपाल स्कॉर्पियो से लेकर जा रहा था। गिरफ्तार किए गए तीनो तस्कर और स्कॉर्पियो को हरलाखी पुलिस को जबकि दोनो नाबालिक लड़की को बालिका गृह में रख दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चैक पोस्ट ड्यूटी के दौरान की गयी कार्यवाही मे सीमा स्तम्भ संख्या-284/35 से बीस मीटर भारतीय क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी, जिसका रेजिस्ट्रेशन नंबर-बीआर07पी-5155 को पिपरौन जटही चैक पोस्ट पर पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ के दौरान उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर नेपाल भाग गया, जिससे संदेह और ज्यादा गहरा हो गया। पूछताछ में यह बात सामने आई की पंद्रह हजार रूपए लेकर देह व्यापार के लिए दो नाबालिग लड़की को भारत से नेपाल भेजा जा रहा था।

वहीं गिरफ्तार एक महिला एवं दो पुरुष मानव तस्कर की पहचान हो गई है। इनमे पहला दरभंगा जिला के घनश्यामपुर करजानाह थाना क्षेत्र के कसरौर गांव निवासी कुंज बिहारी झा, पिता का नाम-चिरंजीव झा, गाँव+डाकघर-कसरौर, पुलिस थाना -घनश्यामपुर करजानाह, जिला-दरभंगा(बिहार) का है। वहीं दूसरा आरोपी की पहचान उसी गांव के रंजीत कुमार झा , सपुत्र- बिसवानाथ झा, गाँव+डाकघर कसरौर, पुलिस थाना-घनश्यामपुर करजानाह, जिला-दरभंगा(बिहार) के रूप में हुई है।

जबकि महिला की पहचान मुस्कान कुमार, पत्नी-आनंद पासवान, निवासी-तीन खुटिता अब्ब्दा स्कूल, पक्की सराई, जेल चौक मुजफ्फरपुर के रूप में बताया गया है। वहीं, मानव तस्करों से छुड़ाई गई नाबालिक लड़कियों में से पहली का नाम शबनम कुमारी(एलियास,) (उम्र- 13 वर्ष), सपुत्री-दिनेश पासवान, भोला चौक, पक्की सराई, मुजफ्फरपुर(बिहार) और दूसरी सुमन कुमारी (एलियास) सपुत्र- अमित चौधरी, सराय गंज टावर, दुर्गास्थान मुजफ्फरपुर(बिहार) है।

वही पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने गिरफ्तार किए गए मानव तस्करों को गहन पुछताछ के बाद स्कॉर्पियो सहित हरलाखी थाना को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया तीन लोगों को न्याय की हिरासत में जेल भेज दिया गया, वही दोनो नाबालिग लड़की को बालिका गृह में रख दिया गया है।

इस बाबत विवेक ओझा कार्यवाहक कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, जयनगर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी रोकने के लिए एसएसबी के अधिकारी एवं जवान लगातार अभियान चला रहे है। आने वाले समय मे भी इसी प्रकार अभियान चलाए जाएंगे और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।

Related posts

“15 साल के नीतीश कुमार के शासनकाल में 57 घोटाले”… तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर जोरदार हमला…

Bihar Now

बिहार को शर्मसार करने वाली खबर आई सामने, एक शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस की शिथिलता फिर आई सामने !…

Bihar Now

Casino Pokies With Real Money

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो