Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

समस्तीपुर में घर में घुसकर शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, एक सप्ताह पहले ही मृतका के परिजनों ने थाने में आवेदन देकर जताई थी अनहोनी की आशंका !…

बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं. प्रदेशभर से अपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही है. जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चलना तो जैसे आम सी बात हो गई है. एक बार फिर समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में एक शिक्षिका की मंगलवार की अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई.

वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. परिवारवालों ने बहू की हत्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए परिवारवालों ने बताया कि मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया और बार-बार गेट खोलने के लिए बेटे का नाम लेकर आवाज लगा रहे थे. यह सुनकर मैंने गेट खोला तो हाथों में गोली-पिस्तौल लिए 5-6 बदमाश घर में घुस गए.

उन्हें देखकर मैं छत पर भाग गया और मेरी पत्नी घर के कमरे में ही छिप गया. इस बीच आवाज सुनकर बेटे और बहू की भी नींद खुल गई. बेटे ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश उनके कमरे की तरफ भागे और बेटे पर गोली चला दी. इतने में ही बेटा नीचे झुक गया और बहू को गोली लग गई. बहू बेटे के पीछे ही खड़ी थी. गोली लगते ही विवाहिता की मौके पर मौत हो गई.
बता दें कि मृतका की पहचान मनीषा शाह के रूप में हुई है. मनीषा सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका का काम करती थी. इस घटना को जमीनी विवाद में अंजाम दिया गया है. इससे पहले भी परिवार के दो लोगों की जमीनी विवाद में हत्या हो चुकी है.

बीते दिन भी समस्तीपुर में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हुई थी. जिसमें चाचा-भतीजे के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और इस वजह से चचेरे भाई ने अपने भाई पर गोली चला दी. हालांकि गोली उसके जांघ में लगी और उसकी जान बच गई. फिलहाल, अस्पताल में मरीज का इलाज जारी

Related posts

Big Breaking : बिहार में बहार है, अपराधियों की जयजयकार है !… दिनदहाड़े CSP संचालक की गोली मारकर हत्या, सुशासन को खुली चुनौती !…

Bihar Now

पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी फ्लाइट, तभी चौंधिया गई पायलट की आंखें, वजह भी जान लें

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो