Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के जाते ही भिड़ गए भाजपा नेता, महिला नेत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर हुआ बवाल

बक्सर से धीरज कि रिर्पोट…

बक्सर : स्थानीय नगर भवन में आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में भाजपा की महिला नेत्री पर पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह द्वारा अभद्र टिप्पणी  किए जाने के बाद यह मामला कार्यक्रम स्थल पर चर्चा का विषय बन गया है।

आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी समेत आधा दर्जन पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और बक्सर जिला भाजपा के नेता शामिल हुए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद मंच से नीचे उतरने के दौरान महिला नेत्री पर की गई टिप्पणी महिला नेत्री ओम ज्योति भगत के पति राजीव भगत को नागवार गुज़री। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को इस तरह की टिप्पणी न करने की सलाह दी, जिस पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने उनके प्रति भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई।

घटना के बाद बक्सर जिला भाजपा कमेटी की जिला उपाध्यक्ष इन्दू देवी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यदि कोई महिला कार्यकर्ता अपने पति के साथ कार्यक्रम में आती है, तो इस प्रकार की टिप्पणी कतई उचित नहीं है।

वहीं, कार्यक्रम में मौजूद आम नागरिक रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा नेता महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन क्या इस तरह की भाषा महिलाओं का सम्मान है? क्या भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यही सम्मान देना जानते हैं

Related posts

मिथिला के प्रसिद्ध गांव “सरिसब पाही” ने पेश की नायाब… कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए गांव में ही बनवा डाला ‘आत्मनिर्भर केंद्र’…

Bihar Now

दरभंगा DM त्यागराजन के निर्देश पर एक्शन मोड में जिला प्रशासन, चंद घंटों में हो गई DMCH के मेडिसिन विभाग की जलनिकासी…

Bihar Now

Breaking : गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर सहमा सीतामढ़ी, व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली… मौका-ए-वारदात के लिए रवाना हुए SP …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो