Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने एक अपराधी को मारी गोली,‌ दूसरा पकड़ाया –

वैशाली: बिहार में अपराधी बैखौफ नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है कि उनके बीच से पुलिस प्रशासन का भय खत्म होता जा रहा है.

इसकी कड़ी में एक और घटना वैशाली से सामने आई है, जहां सदर थाना क्षेत्र के दिघी कला पूर्वी माली टोला में गुरुवार रात वैशाली पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव माली अपने साथी प्रमोद कुमार के साथ घर पर मौजूद है.

सूचना मिलते ही एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली. वहीं गिरफ्तारी की भनक लगते ही दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. मुठभेड़ में रंगदारी और गोलीबारी के आरोपी राजीव माली के दाहिने पैर में गोली लगी. वहीं, उसका साथी प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राजीव माली को दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी. घायल स्थिति में उसे पहले, इलाज के सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया, जहां से उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया.

वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि राजीव माली सदर थाना क्षेत्र में रंगदारी और गोलीबारी के मामलों में वांछित था. उसकी गिरफ्तारी के लिए यह पूर्व नियोजित कार्रवाई की गई थी.

Related posts

New Casino In Tulsa Au

Bihar Now

JDU में दो गुट आमने-सामने !…मंत्री अशोक चौधरी पर सियासी हमला करने वाले रामेश्वर महतो को जेडीयू का करारा जवाब…

Bihar Now

कोरोना संकट के बीच बिहार सरकार की ओर से जनता को क्या मिला रही मदद !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो