Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में कैश चोरी की तस्वीर सीसीटीवी में हुई कैद दुकान से निकाले गए कर्मी ने ही दिया घटना को अंजाम…

मुजफ्फरपुर : जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मरीपुर स्थित एक्साइड बैट्री एजेंसी में कैश चोरी करते लाइव सीसीटीवी सामने आया है दुकानदार राहुल कुमार ने बताया कि मेरा पूर्व में स्टाफ था जिसे दिसंबर में ही निकाल दिया था चोरी करने के आरोप में उसके बाद मेरे दुकान के बगल में अपना मोटरसाइकिल गैरेज भी है

जिसमें वह अपना बाइक का काम करने आया था एक डेढ़ घंटे तक गाड़ी का काम हुआ तब तक वह बाहर था इसी बीच मैं अपने एक जानने वाले के घर दुकान के पीछे चला गया उतने ही देर में काउंटर पर रखे चाबी से कैश काउंटर खोल लिया और करीब ₹50000 नगदी चुरा कर भाग गया है।

राहुल ने बताया कि उक्त युवक रोहित है जो इस तरह का घटना किया है उसके खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट करने जा रहे हैं। मूल रूप से चोरी करता रोहित सरैया इलाके का रहने वाला है। पूर्व में भी इसी तरह का हरकत किया था तो उसे कम से निकाल दिया था।

अब देखना होगा कि पुलिस में शिकायत के बाद कितनी जल्द कार्रवाई होती है। वहीं पूरे मामले में पूछे जाने पर काजी मोहम्मदपुर थानेदार ने कहा कि अब तक किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

New Zealand Online Pokies Sites

Bihar Now

सहरसा मेंं आतंकी गतिविधि की खबरें पूरी तरह से अफवाह – SP

Bihar Now

परिक्रमा यात्रा मंगलवार को पहुंची फुलहर। क्या होती है परिक्रमा यात्रा, कब और कहां होती है परिक्रमा यात्रा? क्या सब होता है परिक्रमा यात्रा में? विस्तार से जानिए….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो