Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Exclusive : ट्रेन ज्यादा देर रोके जाने को लेकर यात्रियों का स्टेशन पर जोरदार हंगामा…

बेगूसराय में लखमिनियां रेलवे स्टेशन पर तीन घंटा से अधिक समय तक तिलरथ-जमालपुर डेमू रूकी रही। जिससे यात्रियों में काफी आक्रोश था। इस संबंध में बताया जाता है कि तिलरथ-जमालपुर डेमू ट्रेन के चालक द्वारा लाखो रेलवे स्टेशन पर सिग्नल ओवर सूट किया गया। सिग्नल ओवर सूट करना चालक के संतुलन में नहीं होने का घोत्तक है। जिसके बाद चालक ने पुनः गाड़ी को पीछे कर स्टेशन लाया। इसकी जानकरी रेलवे के कंट्रोलिंग विभाग को दिया गया। जिसके बाद लखमिनियां स्टेशन पर उक्त ट्रेन को रोक दिया गया। दो घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद जब ट्रेन नहीं खुली तो यात्री हंगामा करने लगे।

यात्रियों ने बताया कि हम लोगों को मुंगेर एवं जमालपुर से दूसरे स्टेशन जाने के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी जो काफी विलंब हो जाने के कारण हम लोगों का ट्रेन छूट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन लेट तक खड़ी रहने के कारण कुछ यात्रियों ने विरोध में रोरेबाजी भी किया है

। वहीं स्टेशन मास्टर ने बताया कि इस घटना को लेकर रेलवे अधिकारी के द्वारा ट्रेन को रोककर दूसरे चालक के द्वारा ट्रेन आँँपरेट करवाने का निर्देश दिया गया। जिसके कारण उक्त चालक एवं गार्ड को गाडी़ से उतार दिया गया। दूसरे चालक एवं गार्ड सड़क मार्ग से पहुंच रहे हैं जिसके बाद ट्रेन को आगे बढा़या जायेगा।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
त्री्र

Related posts

बहुत जल्द मैथिली भाषा में 24×7 आँँवर की चैनल ?

Bihar Now

मिथिला के स्वर्णिम संस्कृति को संजोने की कवायद, निकाली गई “पाग” शोभा यात्रा…

Bihar Now

Live Pokies Real For Money

Bihar Now