Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यबिहारराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

IMA दरभंगा की नई कार्य समिति के सदस्यों ने संभाला कार्यभार, सचिव डॉ. आमोद झा के नेतृत्व में 2 वर्ष तक कार्य करेगी मौजूदा समिति…

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन दरभंगा की नई कार्य समिति (2021- 23 ) अलालपट्टी स्थित अपने सभा भवन मे आयोजित सदस्यों की आमसभा मे कार्यभार संभाला। डॉ सुशील कुमार की अध्यक्षता एवं सचिव डॉ आमोद कुमार झा के नेतृत्व में यह कार्य समिति 2 वर्ष कार्य करेगी।

डॉ सुशील कुमार आई एम ए दरभंगा के सचिव , एन एम ओ, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के महत्वपूर्ण प्रादेशिक पद पर रह चुके हैं। नए सचिव डॉ अमोद कुमार झा आई एम ए संयुक्त सचिव, प्रवक्ता, एन एम ओ, मानवाधिकार संगठन के चेयरमैन एवं अन्य कई सामाजिक संगठन के महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं। आम सभा में डॉक्टर बी बी शाही ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया ।

आम सभा में पूर्व सचिव डॉक्टर इंतिकाब आलम,कोषाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार ने अपना लेखा जोखा प्रस्तुत किया । इलेक्शन कमिटी के मुख्य डॉक्टर रमन कुमार बर्मा ने विधिवत नई कार्य समिति के पदाधिकारीयो की घोषणा की।

नई कार्यसमिति मे अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार उपाध्यक्ष डॉक्टर एस एन शराफ डॉक्टर आर के राजन सचिव सह: प्रवक्ता डॉ अमोद कुमार झा प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ हरी दामोदर सिंह कोषाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार संयुक्त सचिव डॉ राजेश कुमार झा डॉ भरत कुमार होंगे।

आम सभा में डॉ आर बी खेतान ,डॉ संजय सिन्हा ,डॉ विनय मिश्रा ,डॉक्टर पी एन मिश्रा ,डॉ संजय कुमार ,डॉ रेनू कुमारी , डॉक्टर टी एन झा डॉ प्रवीर सिन्हा, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर अंजार खान, डॉक्टर सी एस झा डॉ अलका द्विवेदी डॉक्टर एस एन झा डॉ राजकुमार पाठक के साथ साथ लगभग एक सौ से ज्यादा चिकित्सक आम सभा में मौजूद रहे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

“शुरुआत बिहार से”…. प्रशांत किशोर ने नए कदम का किया ऐलान… अपनी पार्टी बनाने के दिए संकेत, जन सुराज का दावा….

Bihar Now

Bihar Now

पटना में दो भाइयों पर गोलीबारी, एक की मौत, दूसरा जख्मी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो