Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे: एक्स पर खुद कर दिया ऐलान, सीएम की कुर्सी भी छोड़ेंगे…

PATNA: बिहार की राजनीति में जारी भारी हलचल के बीच मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि वे इस बार राज्यसभा का सदस्य बनने जा रहे हैं। नीतीश ने कहा है वे अपनी मर्जी से राज्यसभा जा रहे हैं।

नीतीश कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा है कि पिछले दो दशकों से बिहार की जनता ने उन पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा है। उसी विश्वास के बल पर उन्होंने बिहार और लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के इसी भरोसे की ताकत से आज बिहार विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है।

संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा

अपने संदेश में उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी, तभी से उनके मन में यह इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों और संसद के दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि इस बार होने वाले चुनाव में वे राज्यसभा का सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं।

जनता से विश्वास बनाए रखने की अपील

नीतीश कुमार ने अपने संदेश में जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनका यह संबंध भविष्य में भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित बनाने का संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा और जो भी नई सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल

नीतीश कुमार के इस ऐलान को बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में बेहद अहम माना जा रहा है। राज्य में पिछले दो दिनों से सियासी समीकरणों और नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चाएँ चल रही हैं। राज्यसभा जाने की घोषणा से यह साफ़ हो गया है कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में नेतृत्व और सत्ता संरचना में बदलाव होने वाला है. लगभग 21 सालों तक चला नीतीश कुमार का दौर अब ख़त्म हो गया है.

Related posts

बिहार में कोरोना से अभी तक 14 वीं मौत, नालंदा का निवासी था मृतक..

Bihar Now

बिहार की साइकिल गर्ल ज्योति की हत्या जैसी भ्रामक खबर फैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज -SSP

Bihar Now

खतरे की घंटी की ओर बढ़ रहा बिहार, कोरोना के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 136,पटना बना हॉट स्पॉट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो