Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल, रश्मि वर्मा बोलीं- बदनाम करने की साजिश….

बेतिया : भाजपा की चर्चित विधायक रश्मि वर्मा की कुछ कथित आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें वो एक शख्स के साथ दिख रही हैं। रश्मि वर्मा पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज विधानसभा से विधायक हैं। वो हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में बनी रहती हैं।
ताजा मामले में रश्मि वर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया है कि फोन पर उन्होंने कहा है कि उन्हें भी तस्वीरें वायरल होने की जानकारी सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से मिली है। यह तस्वीरें एडिटेड हैं और मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह की तस्वीर वायरल की जा रही है।

रश्मि वर्मा ने‌ कहा कि साइबर सेल में इसकीशिकायत दर्ज कराने जा रही हूं। पुलिस को भी इसकी जानकारी दूंगी।विधायक के साथ जो शख्स तस्वीर में है, उसका नाम संजय सारंगपुरी है। महिला विधायक का कहना है कि संजय 2 साल पहले तक उनके साथ काम करता था। अब वो उनके साथ नहीं है।भाजपा विधायक ने कहा कि कोई भी किसी की फोटो एडिट करके कहीं भी डाल सकता है। मै अभी पटना में हूं।

जानकारी मिली तो साइबर सेल में कंप्लेन करने आई हूं।उन्होंने कहा कि जिसके साथ मेरी तस्वीर है, उसको भी कहा है कि देखिए क्या मामला है। वो भी साइबर सेल में कंप्लेन करेंगे। वो 2 साल पहले हमारे साथ काम करते थे,अब नहीं करते हैं। हां, विवाद चलता रहता है, लेकिन कोई खुद को थोड़े ही बदनाम करेगा।

Related posts

पटना के जेपी गंगा पथ के नीचे दो छात्र नहाने पहुंचे, सेल्फी के चक्कर में एक की मौत

Bihar Now

तेजस्वी यादव बने पिता… तेजस्वी यादव को हुई बेटी, घर में खुशी की लहर…

Bihar Now

Exclusive : NDA में टूट, चिराग पासवान ने छोड़ा NDA का साथ, 143 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो