Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

कोरोना से बिहार में 16 वीं मौत,आरा के भोजपुर ‌का निवासी था मृतक…

बिहार में कोरोणा संक्रमण से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है । तो वहीं दूसरी तरफ राज्य में कोरोना संक्रमण के कारण मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में एक और मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है । इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है । आरा के भोजपुर में कोरोना संक्रमण से यह पहली मौत है ।

आपको बतादें कि पिछले दिनों यह व्यक्ति महाराष्ट्र से लौटा था , जिसकी मौत 25 मई को ही हो गई थी । प्रशासन ने इसके सैंपल को जांच के लिए भेजा था । जिसकी रिपोर्ट गुरूवार को पॉजिटिव आई है । प्रशासनिक अधिकारी ने हालांकि यह भी बताया कि ऐसा अंदेशा है कि यह मरीज पहले से ही बीमार था. किसी अन्य रोग से पीड़ित होने की भी संभावना जताई गई है.

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

EXCLUSIVE: मारे गए आरोपी की मां को सुनिए LIVE..

Bihar Now

Bihar Now

पटना में बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक, विधायकों को एकजुट करने की पहल… भाजपा विधायकों का दावा एकजुट है NDA…

Bihar Now