Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

श्रमिक एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही रेलवे ने की मदद, अस्पताल ले जाने के बाद महिला ने एक बच्ची को दिया जन्म…

पूर्व मध्य रेल द्वारा श्रमिक एक्सप्रेस के प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन एवं पानी, तो उपलब्ध कराए ही जा रहे हैं साथ ही यात्रा के दौरान अथवा स्टेशनों पर चिकित्सा संबंधी सभी जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है ।

इसी क्रम में कल जब 04610 श्रमिक स्पेशल किउल-गया रेलखंड के मध्य स्थित सिरारी रेलवे स्टेशन पहुंची तो इस ट्रेन के एस-7 कोच में सफर कर रहे एक महिला के प्रसव पीड़ा की सूचना प्राप्त हुई । सूचना मिलते ही रेल प्रशासन द्वारा त्वरित कदम कार्यवाही उठाई गई तथा महिला को चिकित्सा मदद दिलाते हुए उसे शेखपुरा जिला प्रशासन की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । इस महिला ने एक सुंदर बच्ची को जन्म दिया तथा जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं…

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम किये जाएंगे सम्मानित

Bihar Now

जर्जर सड़क की वजह से ट्रक ने एक M.R को रौंदा, मौके पर ही हुई मौत, जिम्मेदार कौन ?

Bihar Now

सरकार की अनोखी पहल,गोदाम से ज0वि0 के दुकान तक खाद्यान आने पर बजेगा संगीत

Bihar Now