Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सरकार की अनोखी पहल,गोदाम से ज0वि0 के दुकान तक खाद्यान आने पर बजेगा संगीत

राजीब झा / सहरसा

एडीएम, एसडीओ ने पॉस मशीन का किया वितरण

गोदाम से ज0वि0 के दुकान तक खाद्यान आने पर बजेगा संगीत

जिले के सभी प्रखंडों व नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत काम करने वाले जनवितरण प्रणाली विक्रेता के बीच पॉस मशीन का वितरण एडीएम डी के झा एवं सदर एसडीओ संभुनाथ झा के हाथों आज कर दिया गया। जानकारी हो कि जिले के अंदर दो दिनों से पॉस मशीन का वितरण किया जा रहा था। अब प्रत्येक जनवितरण प्रणाली की दुकान पर अंगूठे की निशान देने के बाद लाभुक को खाद्यन्न प्राप्त होगा।

सरकार ने जनवितरण में हो रही धांधली एवं लाभुक की परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया और इसको लागू किया। जानकारी के मुताबिक अब कोई लाभुक कहीं भी अपना खाद्यान प्राप्त कर सकता है।

विभाग के द्वारा यह भी लागू किया गया है जब गोदाम से जनवितरण प्रणाली विक्रेता घर तक खाद्यान आयेगा उस समय खाद्यान वाली गाड़ी में एक अलग संगीत बजेगा। जिस से लाभुकों को यह पता चल सके कि डीलर के यहां खाद्यान आ गया है। उसके बाद लाभुक अपना खाद्यान लेने निकटम जनवितरण प्रणाली विक्रेता के यहां पहुँच कर एवं अपने अंगूठा का निशान लगा कर खाद्यान प्राप्त कर सकेगें।

जिले के विकास भवन सभागार में बीएसओ बरकतुल्ला आपूर्ति कार्यपालक सहायक रवि कुमार के मौजूदगी में सत्तरकटैया प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेता गंगा राम , अंजय कुमार यादव , जवाहर यादव , पवन झा , राजेश कुमार राहुल , हीरा यादव , छोटे लाल गुप्ता , मुकेश यादव , कारी साह , लक्ष्मी कांत झा , रंजन झा , राजकुमारी देवी , अमेरिका देवी , रंजू देवी , बिनोद राय , छोटे लाल यादव सहित अन्य डीलरों को पॉस मशीन वितरण किया गया।

Related posts

Best Payout Online Casino Australia

Bihar Now

चिराग पासवान ने जमुई से जीजा अरुण भारती को दिया टिकट, लोजपा रामविलास का दूसरा कैंडिडेट घोषित…

Bihar Now

RJD का फिर बजा डंका… विरोधी को शिकस्त देकर फिर मेयर पद पर आसीन रही वैजयंती खेरिया…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो