Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

भगवान भरोसे चल रहा है जिले के बनगाँव थाना

उपर्युक्त लाइन इसलिए लिखने पर मजबूर होना पड़ा कि आज (18 नवम्बर) रात के लगभग 8 बजे के आसपास बनगाँव थाना क्षेत्र के बलहा गढ़िया गाँव के समीप दो गुटों में जम कर मारपीट हुई। बाद मे एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर गोलिवारी शुरू कर दिया जिसमें गणेश यादव के पुत्र मंजय कुमार 32 वर्षीय को बायां पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर गिर गया।

बाद में उसके परिजन संजय यादव ने इलाज हेतु बरियाही पी एच सी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टर ने फस्ट एड कर सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया । लगभग 10 बजे रात घायल मंजय सहरसा अस्पताल आ कर अपना इलाज करा रहा है।

घटना के सम्बंध में जब बनगाँव थाना से से लगभग 12 बजे रात में जानकारी हेतु सम्पर्क किया गया तो बनगाँव थाना अध्यक्ष ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की । साथ ही कुछ देर में घटना की पुष्टि हेतु आश्वासन दिया। घटना के लगभग 5 घंटे बीत जाने के बाद भी थाना अध्यक्ष को घटना की सूचना ना मिले , इससे साफ पता चलता है कि बनगाँव थाना में क्या हो रहा है। भगवान ही बचाय इस थाने को——–?

सूत्रों के अनुसार घायल मंजय नशा में धुत्त था । आनन फानन उसके परिजनों ने सदर अस्पताल में एक्सरे एवं दवा ले कर वार्ड में शिप्ट कर दिया गया।ज्यो ही अस्पताल कर्मी वार्ड से बाहर निकला त्योंही नशे में धुत्त घायल मंजय को उसके परिजनों ने लेकर फराड. हो गया।घटना के कारण का समाचार लिखे जाने तक पता नही चल सका है।

बीएन सिंह पप्पन सहरसा

Related posts

Big Breaking : जिंदगी से जंग हार गई बिहार की बेटी , मुजफ्फरपुर में रेप के बाद जलाया गया था जिंदा !

Bihar Now

दरभंगा में दलित के साथ दरिंदगी, दूसरे समुदाय के लोगों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा… पानी मांगने पर पिलायी गंदगी…

Bihar Now

लोजपा का JDU में हुआ विलय… विधानसभा में मिली मंजूरी.. लोजपा के विधायक ने बदला पाला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो