Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में दलित के साथ दरिंदगी, दूसरे समुदाय के लोगों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा… पानी मांगने पर पिलायी गंदगी…

बड़ी खबर दरभंगा से सामने आ रही है जहां एक दलित के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश में आया है… जानकारी के मुताबिक,दूसरे समुदाय के लोगों ने हाथ पैर बांधकर शख्स की पीटाई की..पानी मांगने पर पेशाब पिलाने का आरोप भी लगाया गया है..

बता दें  कि दलित समाज से आने वाले युवक को चोरी के इल्जाम में बेरहमी से पीटा गया. बताया जाता है कि दरभंगा जिला के केवटी थाना क्षेत्र के रजोरा गांव के रहने वाले राम प्रकाश पासवान पर चोरी का इल्जाम लगाकर एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है.

घटना को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि पिटाई से घायल राम प्रकाश जब पानी मांगा तो उसे लोगों ने पेशाब पिला दिया. घटना मधुबनी के रहिका थाने की है. युवक का इलाज जीवन मरण हाल में दरभंगा के एक निजी अस्पताल मे चल रहा है. घटना को लेकर बताया जाता है कि ये घटना 16 अगस्त की है, परिवार वालों को पुलिस को नही बताने की धमकी दी गयी थी…. वायरल वीडियो की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है…

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

अस्पताल में हो रहे लाल “खून” के काले कारनामे का पर्दाफाश !

Bihar Now

“कितना नीचे गिरोगे, शर्म नहीं है’, नीतीश पर PM मोदी का हमला

Bihar Now

बेगूसराय में एक होटल कर्मचारी का अपहरण कर हत्या, आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर किया सड़क पर प्रर्दशन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो