Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

चिराग पासवान ने जमुई से जीजा अरुण भारती को दिया टिकट, लोजपा रामविलास का दूसरा कैंडिडेट घोषित…

बिहार की जमुई लोकसभा सीट के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार की घोषणा हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने अपने जीजा अरुण भारती को यहां से टिकट दिया है। एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट चिराग पासवान की पार्टी को मिली है।

वहीं अरुण भारती ने कहा कि हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के द्वारा मुझे जमुई लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी का सिंबल प्रदान किया गया है। मैं पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया

अरुण भारती ने कहा कि मैं पापा जी द्वारा दिखाए गये पद चिन्हों पर आगे बढूँगा और चिराग जी के नेतृत्व में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लिए अबकी 400 पार के लिए अपना योगदान दूंगा।जमुई के विकास लिए मैं हमेशा तत्पर हूँ । मुझे पूर्ण भरोसा है की जमुई लोकसभा की जनता मुझे अपना आशीर्वाद देगी…

Related posts

शिक्षक अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट का बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने नई नियमावली के तहत हो रही शिक्षक नियुक्ति पर रोक लगाने से किया इंकार..

Bihar Now

‘बिहार में CM पोस्ट के लिए कोई वैकेंसी नहीं”, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बोले चिराग पासवान…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में पूर्व मुखिया जावेद और थाना के सामने दुकान लगाने वाला दुकानदार चुन्नू अंसारी ने रची महौल खराब करने की साजिस

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो