Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

के के पाठक पर भड़के राज्यपाल और शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्री ने दी नसीहत,कहा – हड़बड़ी में निर्णय मत लें, सुधारात्मक कार्रवाई हो, दंडात्मक नहीं…

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मंगलवार (5 सितंबर) को शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सख्त लहजे में कहा कि हड़बड़ी में निर्णय लेने से कई तरह की खामियां निकलती हैं.

सरकार की किरकिरी होती है, इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि हड़बड़ी में निर्णय न लें. कृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. 20 शिक्षकों को सम्मानित किया गया और 15 हजार रुपये का चेक दिया गया.

इस दौरान शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि शिक्षा को लेकर सुधार अति आवश्यक है लेकिन किसी तरह शिक्षक को परेशान किया जाएगा तो उसपर ध्यान दिया जाएगा. निरीक्षण हो, निरीक्षण के पक्ष में हूं लेकिन निरीक्षण हर समय सुधारात्मक होना चाहिए, दंडात्मक नहीं. निरीक्षण के क्रम में पदानुक्रम का ख्याल रखा जाए.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि आउटसोर्सिंग से राज्यभर में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही हैं. उसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिली है. इस शिकायत को समय रहते ठीक करेंगे. किसी दलाल उचक्कों के चक्कर में मत पड़ें.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने अपनी बातों को दोहराया. कहा कि दंडात्मक कार्रवाई का कोई स्थान नहीं है. प्रजातंत्र में लोकशाही है तानाशाही नहीं.

बता दें कि शिक्षा विभाग इन दिनों सुर्खियों में हैं. विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का नाम तो नहीं लिया लेकिन चंद्रशेखर का इशारा उन्हीं की तरफ था. क्योंकि लगातार कई तरह के एक्शन लिए जा रहे हैं.

अभी सोमवार (4 सितंबर) को ही सरकार ने स्कूलों में छुट्टियों की कटौती के फैसले को वापस लिया है. वहीं दूसरी ओर आज कार्यक्रम के दौरान विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक भी मौजूद थे लेकिन वह मंच पर नहीं गए.

Related posts

बिहार में सियासी खेला शुरू !… AIMIM के 5 विधायकों में से 4 विधायकों ने थामा RJD का दामन… RJD बनी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी…

Bihar Now

जनेऊ समारोह में बार बालाओं के ठुमके पर जमकर फायरिंग का एक वीडियो वायरल, पुलिस ने ली मामले की संज्ञान…

Bihar Now

बेगूसराय में लॉक डाउन की खुलेआम उड़ी धज्जियां, काफी संख्या में छात्रों को पढ़ाते शिक्षक गिरफ्तार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो