Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

कटिहार में क्राइम स्पॉट पर अपराधी ने थानेदार पर हीं दबा दिया पिस्टल का ट्रिगर,बाल-बाल बचे, पुलिस ने ऐसे धर दबोचा

अपनी जान पर खेल कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे हैं युवक को थाना प्रभारी ने गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक कट्टा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है. कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय परिसर के इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय परिसर में एक युवक द्वारा हवाई फायरिंग की सूचना पर सहायक थाना प्रभारी जैसे ही घटना स्थल पर पहुंचे तो आरोपी अमित रजक ने थाना प्रभारी पर ही पिस्टल तान दिया और गोली चल दिया. हालांकि खुशकिस्मती की बात ये रही की गोली मिस फायर हो गई जिससे थाना प्रभारी की बाल बाल बच गये, जिसे के बाद थाना प्रभारी ने अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से अमित रजक के हाथों से पिस्टल को छिनते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी अमित के पास से देसी कट्टा, कई जिंदा कारतूस और खाली खोखा भी बरामद हुआ है. एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक इस परिसर में फोटो स्टेट की दुकान चलाता है.

एसपी के अनुसार आरोपी का एक कर्मी से विवाद चल रहा था इसी को लेकर आरोपी अमित पूरे प्लानिंग के साथ होली के दिन उसे मौत के घाट उतारना चाह रहा था. इसी को लेकर अमित पिस्तौल के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचा था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया है.

Related posts

EXCLUSIVE: शांति पूर्वक रोड मार्च को बलपूर्वक दबाने की कोशिश ने सरकार की नीति और नियत साफ कर दी है: मदन मोहन झा

Bihar Now

पति-पत्नी के झगड़ा के बाद बिना बताए पत्नी गई मायके, पति ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या

Bihar Now

Live Pokies With Bonus No Id

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो