Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा एयरपोर्ट निर्माण कार्य का जायजा लेने दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

बड़ी खबर दरभंगा से जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा एयरपोर्ट निर्माण कार्य का जायजा लेने दरभंगा पहुंचे हैं..  मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा और अन्य अधिकारी भी दरभंगा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने निर्माणाधीन एयरपोर्ट का जायजा लिया है.

आपको बता दें कि इसी साल जून महीने से दरभंगा एयरपोर्ट से सेवा शुरू होनी थी, लेकिन लॉकडाउन और अन्य वजहों से निर्माण कार्य बाधित हुआ जिसके बाद अक्टूबर महीने से इसके चालू होने की संभावना है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह एयरपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाएं. बता दें कि योजना के अनुसार चला तो अक्टूबर में दरभंगा के विद्यापति एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उड़ानें शुरू हो सकती हैं. पहले जून में ही निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन लॉकडाउन के कारण निर्माण कार्य में देरी होने से अब अक्टूबर तक लक्ष्य रखा गया है.

Related posts

तेजस्वी यादव व चिराग पर मंत्री नीरज कुमार का जोरदार हमला, NDA की आंधी में जब लालटेन की बुझ गई लौ, तो चिराग की क्या है बिसात ?…

Bihar Now

धर्मगुरुओं में भी कोरोना का भय व्याप्त, शिष्यों को घर से ही पूजा करने का दिया निर्देश…

Bihar Now

Big Breaking : परीक्षा देकर लौट रही 4 छात्राओं की मौत, कई घायल..दर्दनाक हादसे से इलाके में कोहराम, आक्रोशित लोगों का हंगामा जारी !..

Bihar Now