Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

धर्मगुरुओं में भी कोरोना का भय व्याप्त, शिष्यों को घर से ही पूजा करने का दिया निर्देश…

सनातन धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा की संज्ञा दी गई है, दरअसल आज ही के दिन भगवान वेदव्यास का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था और वेद व्यास ने कई महाकाव्य की रचना की । आज के दिन परंपरा है कि गंगा स्नान के बाद दान एवं अपने अपने गुरु की पूजा करने से पापों का नाश होता है एवं जन्म सफल हो जाता है ।

लेकिन इस बार कोरोना को लेकर धर्मगुरुओं ने भी अपने अपने शिष्यों को घर से ही पूजा अर्चना करने का निर्देश दिया था और ऐसा ही नजारा आज देखने को मिला फतेहा के गीता धाम में । गौरतलब है कि फतेहा के गीता धाम में गुरु राम सुमिरन दास के यहां प्रत्येक वर्ष हजारों हजार की संख्या में इनके शिष्य आते थे और गुरु का आशीर्वाद लेते थे । लेकिन इस बार जगतगुरु राम सुमिरन दास ने भारत के विभिन्न प्रदेशों एवं विदेशों में रहने वाले अपने शिष्यों को सरकार के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी थी ।

लेकिन फिर भी इनके कुछ शिष्य जरुर पहुंचे और गुरु पूजन के बाद अपने गुरु का आशीर्वाद लिया। ऐसी मान्यता है कि बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड के फतेहा स्थित भंडारी बाबा ठाकुर बारी में जो भी भक्त श्रद्धा भाव से आते हैं उनकी मनोकामना पूर्ण होती है…

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

 

Related posts

Breaking : पटना के NIT घाट पर अज्ञात महिला का शव मिलने से मच गया हड़कंप, तेजाब डालकर हत्या की आशंका !.. जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

Big Breaking : सीएम नीतीश कुमार करेंगे बिहार का दौरा !… 16 मार्च से पहले फेज की शुरुआत नालंदा से करेंगे…

Bihar Now

फाइनेंस कंपनी सहित कई लूटकांड का उद्भेदन, CCTV फुटेज व कपड़े के आधार पर गिरफ्त में आया लुटेरा…

Bihar Now