Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना काल पर भारी पड़ा आस्था, गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी…

कोरोना वायरस पर भारी पड़ा आस्था।आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर आज पूरे जिले के दर्जन भर गंगा घाटों लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाया।अहले सुबह से पूरे जिले गाँव की गलियों और शहर के मुहल्ले से टोली बनाकर खाश कर महिलाओं को झुंड को गंगा घाट की ओर जाते देखा जाने लगा।जिले के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा झमटिया घाट,सिहमा घाट ,चाक घाट,छितरोर,खोरमपुर जैसे महत्वपूर्ण गंगा घाटों की ओर श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ने लगी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गंगा स्नान किया ।

इस मौके पर लोगों ने गंगा स्नान के बाद गंगा की पूजा-अर्चना की तथा सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। गंगा स्नान के प्रति खासकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला ,बड़ी संख्या में महिलाएं गंगा स्नान के बाद एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहागिन होने का आशीर्वाद प्राप्त किया । हालांकि जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन एवं सरकार के द्वारा लोगों को गंगा घाटों पर एवं मंदिरों में भीड़ भाड़ नहीं लगाने की हिदायत दी गई थी। लेकिन फिर भी कोरोना संक्रमण पर लोगों की आस्था भारी दिख रही है।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

मॉनसून सत्र के आखिरी दिन 4 मिनट में दोनों सदन स्थगित … सदन से सड़क तक सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल जारी ….

Bihar Now

जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अगवाई में पूरे देश में और अधिक सशक्त होगी जेडीयू – रंजीत झा…

Bihar Now

मुख्यमंत्री ने नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने का दिया निर्देश…

Bihar Now