Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने का दिया निर्देश…

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नये निर्माणाधीन समाहरणालय भवन परिसर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने नये समाहरणालय भवन के अंतर्गत निर्माण किए जा रहे विभिन्न हिस्सों की जानकारी देते हुए बताया कि मई माह के अंत तक नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस नये समाहरणालय भवन का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराएं। नया समाहरणालय भवन बन जाने पर एक ही छत के नीचे जिला प्रशासन के सभी कार्यालय होंगे, इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें अधिक सुगमता से सेवा प्रदान की जा सकेगी।

निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव एवं प्रमण्डलीय आयुक्त कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मोतिहारी के दिवंगत पत्रकार को ‘AIRA’ दरभंगा के सदस्यगण ने दी श्रद्धांजलि, मौके पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष दत्त झा ने कहा – खामोशी नहीं, सरकार को चेतावनी है….मिले दिवंगत पत्रकार को इंसाफ, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन…

Bihar Now

जमालपुर के मसले पर RJD ने केंद्र सरकार के साथ साथ नीतीश सरकार को बताया जिम्मेवार !…

Bihar Now

JNU मामले में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर का विपक्षी पार्टियों पर आरोप, कहा- देश की तमाम यूनिवर्सिटीज में हिंसा का माहौल पैदा कर रही है कांग्रेस व आप !

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो