Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर की उम्मीदवारी पर जदयू-राजद नेताओं का विरोध, पटना के होटल में बैठक…

पटना. इंडिया अलायंस महागठबंधन में सीतामढ़ी लोक सभा सीट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. इस बार जेडीयू और राजद के नेताओं ने मिलकर संभावित जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसको लेकर सीतामढ़ी जिले के महागठबंधन के सभी विधायकों, पूर्व विधायकों एवं पूर्व सांसद ने अहम बैठक की है.

बताया जा रहा है कि अगर जल्दी की इस विवाद का निबटारा नहीं किया गया तो महागठबंधन के भीतर इसको लेकर खींचतान आगे बढ़ सकती है.

दरअसल, विधानपरिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर की सीतामढ़ी सीट से दावेदारी के बाद विरोधी गुट सक्रिय हो गया है.

पटना के एक बड़े होटल में टिकट की दावेदारी को लेकर बैठक हुई है. जिसमें जेडीयू नेता रंजू गीता, रामेश्वर महतो, राम कुमार शर्मा, राणा रणधीर, राज किशोर कुशवाहा सहित कई नेता मौजूद रहे. इस मीटिंग में राजद से कब्बू खिरहर, सुनील कुशवाहा, अर्जुन राय सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति रही.

Related posts

बिहार में नीतीश कुमार का इकबाल खत्म, 2024-25 में होगा नीतीश मुक्त बिहार ! … BJP का मुख्यमंत्री पर करारा हमला…

Bihar Now

Breaking : आनंद मोहन की रिहाई मामले में फिर सुप्रीम कोर्ट में 1 अगस्त को होगी सुनवाई…बिहार सरकार ने मांगा वक्त…

Bihar Now

युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान, मामला दर्ज….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो