Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहार

मोतिहारी के दिवंगत पत्रकार को ‘AIRA’ दरभंगा के सदस्यगण ने दी श्रद्धांजलि, मौके पर वरिष्ठ पत्रकार संतोष दत्त झा ने कहा – खामोशी नहीं, सरकार को चेतावनी है….मिले दिवंगत पत्रकार को इंसाफ, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन…

दरभंगा।आईरा के जिला अध्यक्ष भवन मिश्रा एवं प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण के संयुक्तअध्यक्षता में मोतिहारी के सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार दिवंगत मनीष कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया।

मौके पर भवन मिश्रा ने कहा पत्रकार की हत्या कर दिया जाता है और हत्यारा पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।आखिर मोतिहारी पुलिस हत्यारे को क्यों नही पकड़ रही है।वही प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण ने कहा जिस तरह से बिहार में पत्रकारों की हत्या हो रहा है यह एक गम्भीर विषय है।पत्रकार की हत्या पर पुलिस की चुप्पी कुछ और ही दर्शा रही है।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष दत्त झा ने कहा मनीष कुमार सिंह की हत्यारे को पुलिस जल्द गिरफ्तार नही करती है तो आईरा सड़क उतरेगी।जिला उपाध्यक्ष मोहन चन्द्रवंशी ने कहा सरकार कहती है पत्रकारों पर जुल्म करने वाले बक्शे नही जाएंगे जबकि राज्य में खुलेआम दिनदहाड़े पत्रकार को मौत की नींद सुला देती है और सरकार कुछ भी बोलने से परहेज करती है क्या सरकार अपराधियों के हाथों गुलाम बन गई है।अगर नही तो पत्रकार की हत्या करने वाले खुले आम क्यो घूम रही है।पत्रकार का हत्या करने वाले हत्यारे को पुलिस जल्द गिरफ्तार नही करती है तो आईरा सड़क पर उतरेगी।

पत्रकार एकता मंच के प्रेदश कार्यकारी अध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि मनीष कुमार सिंह की निर्मम हत्या की गई ।यह एक पत्रकार की नही देश की चौथे स्तंभ की हत्या है।कहने के लिए देश में चौथे स्तंभ की दर्जा मिला लेकिन सुरक्षा के नाम पर जीरो।पत्रकार की हत्या होती है और सरकार चुप रहती है।सरकार पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी दें।
मौके पर जिला अध्यक्ष भवन मिश्रा,प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण,कार्यकारी जिला अध्यक्ष संतोष दत्त झा,जिला उपाध्यक्ष मोहन चन्द्रवंशी, सूरज कुमार,नीरज कुमार,अशोक कुमार देव्,दिलीप कुमार झा,राहुल कुमार गुप्ता,राजू सिंह, अजित कुमार सिंह,अभय कुमार राज,सरफराज,तुलसी कुमार झा,आशुतोष कुमार झा,चंदन कुमार मिश्र सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Breaking : सड़क हादसे में एक CO की मौत, 2 लोग घायल… घायल को किया DMCH रेफर…

Bihar Now

आमने-सामने राजभवन और के के पाठक !… VC को पत्र जारी, कुलाधिपति सर्वोपरि, केके पाठक का आदेश मानने की जरूरत नहीं..

Bihar Now

Breaking : छात्रा से छेड़खानी के विरोध में भड़का आक्रोश, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ पूरा इलाका, पुलिस और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत, लाठीचार्ज…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो