Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

दर्दनाक सड़क हादसे में भाई बहन गंभीर रूप से घायल, दरभंगा निवासी हैं दोनों…

बेगूसराय में आज अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है । घटना बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा के समीप एनएच 28 की है। घायलों की पहचान दरभंगा निवासी सत्या एवं अलका के रूप में की गई है ।

बताया जा रहा है कि आज सत्या और अलका अपनी बाइक से दरभंगा से बेगूसराय की ओर आ रहे थे इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी एक बड़ी ट्रक में अनियंत्रित होकर उनकी बाइक टकरा गई । आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें बरौनी पीएचसी में भर्ती कराया जहां से दोनों की स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने बेगूसराय के लिए रेफर कर दिया।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Bihar Now

बंगाल की युवती ने जमुई में सामूहिक दुष्कर्म करने का लगाया आरोप नशीला पदार्थ खिलाकर सूर्या होटल के एक कमरे में तीन दिनों तक किया गया दुष्कर्म एक युवती ने जसीडीह रेल पुलिस को दी जानकारी जसीडीह रेल पुलिस ने टाउन थाना की पुलिस को दी सूचना होटल संचालक सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ देह व्यापार की भी बातें आ रही सामने, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Now

सवालों की बौछार के साथ “तीर” के शासन पर तेजस्वी का तंज !…

Bihar Now