Bihar Now
BREAKING NEWS
टॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बहादुरपुर प्रखण्ड के मनियारी पंचायत की मुखिया शकुंतला काजमी का देहांत…

दरभंगा- समाज को मुख्य धारा से जोङने एवं शोषित पीडित जनता की समस्याओं का गंभीरता से निदान करने वाली जुझारू मुखिया शकुंतला काजमी का पटना के पारस हस्पताल में देहांत हो जाने से समाज का बङा नुकसान हुआ है और यह नुकसान ऐसा है जिसकी भरपाई मुश्किल है। शकुंतला काजमी बहादुरपुर प्रखण्ड के मनियारी पंचायत की मुखिया थीं। दिल्ली में परिवार के साथ सुखी जीवन जीने वाली शकुंतला ने बिहार जैसे पिछङे राज्य में आकर अपने ग्रामीणों के दुःख दर्द को बाँटने, उसे मुख्य धारा से जोङने और विकसित करने की सोच लेकर मनियारी पंचायत पहुँची और बङे ही बेबाक अंदाज़ में अपने पंचायत वासियों की समस्याओं को हल कर एक नया इतिहास रचने का प्रयास शुरू किया लेकिन ईश्वर ने आज शकुंतला काजमी को अपने पास बुलाकर ना सिर्फ शकुंतला काजमी के परिवार को रोता बिलकता छोड़ दिया बल्कि मनियारी पंचायत की जनता के ख्वाब को भी अधर में डाल दिया। शकुंतला काजमी के पति दिल्ली में रहते हैं और पत्रकार हैं। ईश्वर से दुआ है कि शकुंतला काजमी की आत्मा को शांति दे…

राजू सिंह,बिहार नाउ, दरभंगा..

 

Related posts

बिहार के DGP का बड़ा एक्शन !… पटना के राजीवनगर थाना के SHO और सर्किल इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप …

Bihar Now

Big Breaking : दिनदहाड़े बेगूसराय में बैंक लूट, 6 लाख लूट कर अपराधी मौके से फरार… फिर पुलिस की कार्यशैली की खुली पोल ?…

Bihar Now

अपने मंत्री को छोड़ने जेडीयू कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री संजय झा ने कहा – समय की पाबंदी को समझते हैं नीतीश कुमार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो