Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

धारा 370 के सवाल पर भड़के कांग्रेसी नेता, प्रियंका गांधी के सामने ही पत्रकार के साथ की हाथापाई…

UP.. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई है. इसके बाद से ही राज्य के कई इलाकों में धारा 144 लागू है. केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया है. दोनों नए केंद्र शासित प्रदेश 31 अक्टूबर से अस्तित्व में आ जाएंगे. जम्मू-कश्मीर के मामले पर कई विपक्षी दल सरकार के पक्ष में खड़े दिखे…इस पर अलग अलग पार्टी की तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है. हालांकि 370 पर सवाल पूछे जाने पर इन दिनों नेता भड़क जाते हैं..ऐसा ही एक वाकया मंगलवार को उस वक्त सामने आया जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र के अंबा गांव पहुंची थी, इस दौरान जब पत्रकार के द्वारा प्रियंका गांधी से 370 पर सवाल पूछा गया तो कांग्रेस के नेता पत्रकार के साथ बदसलूकी पर उतर गए..

इस दौरान प्रियंका वाड्रा गांधी के मैनेजर संदीप ने एक पत्रकार को धमकी देने के साथ-साथ उसके साथ हाथापाई भी किया ..सबसे बड़ा सवाल क्या पत्रकारों को सवाल नेताओं और पार्टी के हिसाब से पूछना पड़ेगा ? आए दिन जिस प्रकार से पत्रकारों के साथ घटना घटित होती जा रही है , यह आने वाले समय में लोकतंत्र के लिए खतरा है ..
अमरदीप झा, बिहार नाउ

Related posts

तेजस्वी यादव के सियासी “बस” पर घमासान जारी, जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पूछा सवाल,48 घंटे बाद भी आर्थिक जालसाजी का जबाव क्यों नहीं ?

Bihar Now

Exclusive : एक बार फिर गोलियों की गूंज से सहरसा में सनसनी, एक महिला की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

सिविल सेवा 2020 का रिजल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार बने टॉपर…

Bihar Now