Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय के पहले डीआईजी के रूप में राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार…

बेगूसराय और खगड़िया जिले को बनाकर बेगूसराय रेंज के रूप में प्रथम डीआईजी राजेश कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार नये डीआईजी ग्रहण करने के बाद एसपी ऑफिस में मीडिया कर्मियों के साथ रूबरू होते हुए कहा कि आज मैंने बेगूसराय रेंज के प्रथम डीआईजी के रूप में पदभार ग्रहण किया है ,तो यह एक बहुत ही ऐतिहासिक पल मेरे लिए है।

बेगूसराय और खगड़िया जिले को बनाकर नई रेंज बेगूसराय क्षेत्र बनाया गया है ,तो मेरा पहला फोकस रहेगा बेगूसराय में जिला में क्राइम कंट्रोल का । जिसके लिए की एक विशेष पुलिस अभियान जिला में चलाया जाएगा। जिसको मैंने ऑपरेशन नकेल का नाम दिया है ।जिसमें की सभी तरह के अपराधियों के खिलाफ में धरपकड़ का अभियान चलेगा ।उनके ऊपर नकेल कसी जाएगी। चाहे कोई छोटा अपराधी हो ,या बड़ा अपराधी हो ,फरार चल रहा हो, किसी केश का एक्यूज्ड हो,
कोई भी गंभीर क्राइम किया हो, उसके पीछे पुलिस तुरंत लग जाएगी और ज्यादा से ज्यादा रिकवरी एरेस्टिंग उन लोगों को किया जाएगा। नए डीआईजी ने कहा कि बेगूसराय शहर में ट्रैफिक की समस्याएं यहाँ पर है। जिसे शीघ्र ही दुरुस्त किया जाएगा। जिसमें कि शहर आने जाने वाले लोगों को विशेष परेशानी ना उठाना पड़े । इसके लिए एक विशेष ऑपरेशन चलेगा ।

जिसका नाम ऑपरेशन रोड का मैंने दिया है।
इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या रहती है जो भी दु:खी या पीड़ित व्यक्ति है। जिनके साथ में कुछ गलत हुआ है ।उनको पुलिस की पूरी अब मदद दी जाएगी। पुलिस उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी ।कोशिश होगी कि थाना पर जाने से कोई भी पीड़ित व्यक्ति ना डरे ।थाना पर आने के बाद थाना अध्यक्ष उन पीड़ित व्यक्ति को बैठाकर ध्यान से उनकी पूरी बातों को सुनें । थाना पर आने वाले पीड़ित व्यक्ति को जरूरत हो तो तुरंत पुलिस (एफ० आई० आर० ) करें ,और पुलिस के प्रति लोग यह बताएं कि पुलिस ने मेरे प्रति अच्छा काम किया है ।

इसके अलावा पुलिस पदाधिकारी की भी समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर किया जाएगा ,साथ ही पुलिस के संसाधन को भी बेहतर किया जाएगा ।
बेगूसराय के डीआईजी राजेश कुमार ने बेगूसराय के सभी मीडिया कर्मी को यह पूरा भरोसा दिलाया कि मीडिया कर्मियों के साथ किसी भी तरह की कभी कोई भी परेशानी होगी तो उनके समस्याओं को पुलिस शीघ्र बातें करके दूर करेगी।
उन्होंने बेगूसराय जिले के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया कर्मियों से पुलिस को सहयोग करने की बातें कहीं।
इस मौके पर एएसपी अभियान अमृतेश कुमार ,डीएसपी हेड क्वार्टर कुंदन कुमार सिंह ,
सदर डीएसपी राजन सिन्हा भी मौजूद थे।
डीआईजी राजेश कुमार ने बताया कि एसपी अवकाश कुमार बीमार चल रहे हैं ।जिसके कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं आए हैं।

अमरदीप झा,बिहार नाउ, बेगूसराय

Related posts

चाणक्य आईएएस एकेडमी के गया ब्रांच में 68वीं BPSC में 7वी रैंक अंजली प्रभा का हुआ सम्‍मान समारोह…

Bihar Now

पुलिस की बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज को लेकर पप्पू यादव का 19 दिसंबर को बिहार बंद का आह्वान !

Bihar Now

अवैध कब्जा कर चहारदीवारी दे रहे मकान मालिक की गुंडागर्दी, खबर संकलन करने पहुंचे पत्रकारों के साथ बदसलूकी, पुलिस ने कंस्ट्रक्शन को रोकवाया….

Bihar Now