Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में बिजली मिस्त्री की हत्या, बदमाशों ने सड़क पर दौड़ाकर मारी गोली…

राजधानी पटना के वीआईपी इलाके में बुधवार (10 जुलाई) की रात बदमाशों ने एक बिजली मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित जगदेव पथ चौधरी टोला गली की है.

रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली लगने के बाद घायल शख्स को बेली रोड स्थित एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई…

मृतक की पहचान राकेश कुमार (40 वर्ष) के रूप में की हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस को घटनास्थल पर एक दीवार में फंसी गोली मिली है.

इस मामले में हवाई अड्डा थाना प्रभारी विनोद पीटर ने बताया कि मृतक के परिजनों से घटना को लेकर इसके पीछे की वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है. मृतक राकेश कुमार मूल रूप से सीतामढ़ी का रहने वाला था.

पटना के चौधरी टोला में किराए के मकान में रहता था. बिजली का काम करता था. बुधवार की रात वह काम के बाद घर लौट रहा था. इसी क्रम में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया.

Related posts

दरभंगा एयरपोर्ट के संचालन की विभिन्न समस्याओं को लेकर DM की समीक्षा बैठक, अस्थायी पार्किंग सहित कई समस्याओं को लेकर किया निरीक्षण..

Bihar Now

UPSC CSE Prelims Result 2024: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से करें चेक…

Bihar Now

Site Of Pokies Australia Real

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो