Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लोजद का राजद में विलय पर JDU का सवाल… क्या सिर्फ राज्यसभा जाना ही समाजवाद है ?…”भ्रष्टाचारी के गोद में चले गए समाजवादी का नारा देने वाले शरद यादव” …

शरद यादव की पार्टी लोजद का आज आरजेडी में विलय हो गया है.. सोजत का आरजेडी में विलय होने के बाद बिहार में सियासी हमला भी शुरू हो गया है.. लोजद के आरजेडी में विलय होने के बाद जेडीयू ने शरद यादव पर करारा हमला बोला है..

जेडीयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने शरद यादव से सवाल किए हैं.. उन्होंने कहा है कि शरद यादव  ने राज्यसभा जाने के लिए और दिल्ली में अपनी सरकारी बंगला बचाने के लिए अपनी पार्टी लोजद का विलय राजद में कर लिया है। ये वही शरद यादव है जिसने लालूजी को सजा होने पर खुशी जाहिर की थी और कहा था भ्रष्टाचारियों के लिए सबक है यह फैसला।

ऐसे में शरद जी से सवाल बनता है की अगर आपके नजर में लालूजी भ्रष्टाचारी है तो अपने दल का विलय राजद में क्यों किया.?
क्या सिर्फ राज्यसभा जाना ही समाजवाद है.?

दरअसल शरद यादव को दूसरे के कंधों पर कूद कर राजनीति करने की आदत हो गई है।सिर्फ एक वैचारिक आभामंडल और आडम्बर बनाकर जनता को बरगलाने का काम किया है ।
शरद यादव की राजनीति अजीब रही है।
कांग्रेस के खिलाफ राजनीति की पर बेटी-समधी को कांग्रेस से टिकट दिलवाया।
परिवारवाद के खिलाफ थे पर अपनी बेटी-समधी को चुनाव लड़वाया। भ्रष्टाचार के खिलाफ थे पर अब देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी में ही डुबकी लगा दिए।

लोहिया,जेपी और बी.पी.मंडल की विरासत क्लेम करने के लिए शरद यादव को इन सवाल का जवाब देना होगा।

 

Related posts

पटना में मशहूर कारोबारी व BJP नेता गोपाल खेमका की हत्या, आधी रात को अपार्टमेंट के गेट पर गोली मारकर भागे बदमाश…7 साल पहले बेटा का हुआ था मर्डर, “सु”शासन‌ पर सबसे बड़ा सवाल ?..

Bihar Now

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर RJD ने कस ली कमर, विधायक दल की बैठक में दी गई टिप्स…

Bihar Now

मौसम सेवा केंद्र का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ… बस एक क्लिक में जानें मौसम की ताजा जानकारी कहीं भी, किसी वक्त…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो