Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना की सड़कों पर नजारा देख चिंतित हुए सीएम नीतीश कुमार…चूक से बढ़ सकती है मुसिबतें… लोगों से मास्क पहनने की अपील…

बिहार में लॉकडाउन खत्म होने के दूसरे दिन आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद राजधानी पटना का जायजा लेने निकले थे. पटना की ग्राउंड रियलिटी देखकर लौटे सीएम ने चिंता जाहिर की है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से एक बार फिर लोगों को जागरूक किया है.

नीतीश कुमार ने ट्वीट किया- आज पटना शहर में कुछ इलाकों का भ्रमण किया. देखा कि कई लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं. लोगों की इस चूक से कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है. बिहारवासियों से अपील है कि मास्क अवश्य लगाएं और 2 गज की दूरी बनाए रखें.

बता दें कि बुधवार को बिहार में लॉकडाउन खुलते ही सभी जिलों से लापरवाही की कई तस्वीरें सामने आईं थीं. खासकर राजधानी पटना की जो तस्वीरें सामने आई थी वह बेहद चिंताजनक थीं. पटना के तमाम इलाकों में लोग बाजारों और सड़कों पर बड़ी तादाद में नजर आए थे. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन होता भी नहीं दिखा था..
­

Related posts

300 करोड़ से अधिक बच्चों को पोलियो से बचाने वाली संस्था के सदस्यों ने विश्व पोलियो दिवस पर निकली जागरूकता रैली…

Bihar Now

विपक्षी एकता की बैठक के बाद JDU में शुरू हुआ विवाद !… जेडीयू MLC ने‌ प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप…

Bihar Now

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो पुलिस जवान घायल, पुलिस ने ट्रक को पकड़ा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो