Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का किया उद्घाटन, बोधि वृक्ष भी लगाया…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के राजगीर पहुंचकर नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास नए परिसर का उद्घाटन किया. इससे पहले पीएम मोदी ने यूनिवर्सिटी की धरोहर देखी.

इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर और आसियान देशों के प्रतिनिधियों समेत 17 देशों के राजदूत भी शामिल हुए. विदेश मंत्री एस जयशंकर का स्वागत जिला मजिस्ट्रेट डॉ. त्यागराजन ने किया.बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में शामिल रहे….

नालंदा पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का भग्नावशेष देखा और उसके इतिहास की पूरी जानकारी ली. नालंदा विश्वविद्यालय का इतिहास, शिक्षा के प्रति भारतीय दृष्टिकोण और इसकी समृद्धि को दर्शाता है. इसका महत्व न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए अनमोल धरोहर के रूप में है.

नालंदा विश्वविद्यालय प्राचीन भारत का एक प्रमुख और ऐतिहासिक शिक्षा केंद्र था. लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय नालंदा विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे और नए परिसर का उद्घाटन किया…

Related posts

नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के घर पर जमकर गोलीबारी, इलाके में सनसनी…

Bihar Now

Breaking : भोजपुर में युवा नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी… “सु”शासन पर सवाल ?…

Bihar Now

JDU सांसद का विवादास्पद बयान… कहा – गलत एलिमेंट्स को तुरंत मार दी जाए गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो