Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बागमती एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हादसे में 19 लोग घायल, मेन लाइन की बजाय लूप लाइन में जाने से हादसा…

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए। तीन यात्रियों की हालत गंभीर है जिनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे की वजह ट्रेन का मेन लाइन की बजाय लूप लाइन में जाना है।

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त यह ट्रेन हादसे का शिकार हुई उस वक्त इसकी स्पीड करीब 75 किमी प्रतिघंटा थी। यह ट्रेन मेन लाइन में जाने के बजाय लूप लाइन में चली गई।

मालगाड़ी से बागमती एक्सप्रेस की टक्कर होने के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 19 यात्री घायल हो गए। ट्रेन के एक डिब्बे में आग भी लग गई। जैसे ही हादसे की खबर मिली मौके पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया।

दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद वार रूम में पहुंच गए और राहत एवं बचाव की निगरानी करने लगे। उधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार तेजी से राहत और बचाव कार्य कर रही है।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी,मारने वाले को 25 लाख इनाम की भी घोषणा, पुलिस महकमे में हड़कंप !…

Bihar Now

अप्रत्याशित जलस्तर बढ़ने से बिहार में तबाही की आशंका, सीएम ने आपदा विभाग को किया एलर्ट ,बांध पर दबाव बढ़ने से निपटने का दिया निर्देश…

Bihar Now

New Winning Pokies Free To Play

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो