Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी घायल… बेगूसराय के बखरी में जमीन खाली करवाने गई थी पुलिस…

धनंजय झा, बेगूसराय 

बेगूसराय में जमीन को खाली कराने गए पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया जिसमे करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए।जिनका इलाज स्थानीय पी ए सी मे चल रहा है।पुरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गाँव की है।

बताया जाता है कि करीब दो साल पूर्व से करीब 150 महादलित परिवार ने इस 16 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था।और इस जमीन पर अपना झोपडी सहित खेती का कारोबार कर रहा था।

इसी बीच जमीन मालिक ने अवैध रूप से बसे लोगों का झोपडी को हटाने लगे जिससे दो पक्षों मे विवाद उतपन्न हो गया और मामला तुल पकड़ लिया।जिसके बाद मामला काफी गंभीर हो गया।

मामला इतना गंभीर हो गया जो थाना तक पहुंच गया।बाद मे थाना मौेके पर पहुंची।पुलिस दोनो पक्ष का मामला समझ ही रही थी कि एक पक्ष के द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया जिसमे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए।

बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर मे जमीनी विवाद मे हुए घटना मे करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनका इलाज स्थानीय पी ए सी मे चल रहा है।

घायल पुलिस कर्मी मे बखरी थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी,सब इंस्पेक्टर अर्चना झा,सब इंस्पेक्टर पुष्पलता कुमारी,सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार और थाना के चालक चंदन कुमार मुख्य हैँ।सभी का इलाज बखरी पी ए सी ए चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस विवादित जमीन का मामला पिछले कुछ वर्षो से कोर्ट मे चल रहा था।बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर मे 16 बीघा जमीन पर पिछले कुछ वर्षो से करीब 150 महादलित परिवार ने जमीन पर आशियाना बसा रखा था।जिसपर जमीन मालिक ने कोर्ट मे शरण लिया।जिसके बाद आज कोर्ट के द्वारा जजमेंट आया।जिसके बाद सभी जमीन मालिक ने जमीन पर बसे झोपडी को हटाने गए।

झोपडी हटाने के दौरान दो पक्षों मे विवाद शुरु हो गया।विवाद इतना गहरा गया कि दोनो पक्षों मे मारपीट शुरु हो गई।जिसकी सूचना बखरी थाना तक पहुंच गई।सूचना मिलते ही बखरी थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मगर उन्हे भी घटनास्थल भागने पर मजबूर होना पड़ा।

बाद मे सूचना बखरी के एस डी पी ओ साहित बेगूसराय के एस पी मनीष कुमार को मिली ।सूचना मिलते ही एस पी मनीष कुमार साहित भारी संख्या मे पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच सिथति को संभालने मे लगे हुए हैँ।हालांकि पूरे मामले कि जानकरी पुलिस के वरीय अधिकारी के द्वारा अभी नही मिल सकी है।

Related posts

पटना में एनकाउंटर, सरेंडर करने के बाद भाग रहे नाबालिग को गोली लगी..

Bihar Now

Pokie Machines In Adelaide Cbd

Bihar Now

मोतिहारी में दो गुटों में बवाल, जमकर मारपीट,आधा दर्जन लोग घायल… घटनास्थल से खोखा बरामद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो