Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में फिर से आ गया जंगलराज, नीतीश कुमार पर उपेंद्र कुशवाहा का सियासी तंज …

बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने एकबार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उपेन्द्र ने कुशवाहा ने कहा कि पहले नीतीश कुमार ड्राइविंग सीट पर थे लेकिन अब पीछे की सीट पर बैठे हैं। यही कारण है कि बिहार में क़ानून का राज ख़त्म हो गया है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बिहार में 2005 वाली स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

रोजाना हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जबतक नीतीश कुमार ड्राइविंग सीट पर बैठे थे, तबतक सबकुछ ठीक था लेकिन वो ड्राइविंग सीट को छोड़कर पीछे की सीट पर बैठ गये हैं, जिसके बाद बिहार में फिर से जंगलराज आ गया है।

इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि लालू प्रसाद अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए नीतीश कुमार को केन्द्र का सपना दिखा रहे हैं, जो कभी संभव नहीं होने वाला ।

उपेन्द्र कुशवाहा ने कटिहार गोलीकांड की निंदा की और कहा कि किसान बिजली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस द्वारा गोली चलायी गयी, जो कहीं से भी उचित नहीं है। आंदोलनकारियों को शांत करने के कई और तरीके हैं लेकिन ये सरकार सिर्फ लाठी और गोली चलवाने में ही जुटी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस मामले की जांच करानी चाहिए।

Related posts

प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन योजना अंतर्गत सभी बैंकों को प्राप्त नये आवेदनों का शीघ्र करें निष्पादन डीडीसी

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का RJD में स्वागत है…. BJP पर आश्रित हैं नीतीश कुमार, जगदानंद सिंह का सियासी हमला !…

Bihar Now

Breaking : हो जाइए सावधान !… बिहार में बेकाबू हो रहा कोरोना !… बिहार में 1911 नए मामले, पटना में आज 742 नए मामले आए सामने…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो