Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में शराबबंदी पर सियासी रार… सत्ता के संरक्षण में हो रही शराब की तस्करी, शराबबंदी पूरी तरह फेल – RJD…

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के तमाम दावों के बीच जो खबरें सूबे के कई जिलों से सामने आ रही है, वो शराबबंदी के दावों की हवा निकाल दी है… बेतिया में जहरीली शराब से 16 मौतें, रोहतास में शराब पिते 6 मुखिया सहित 18 लोगों की गिरफ्तारी, मधुबनी के झंझारपुर बीजेपी कार्यालय में जाम छलकाते वीडियो वायरल ने विरोधियों के सुर को और बुलंद कर दिया है…

नीतीश सरकार पर आरजेडी इस मुद्दे को लेकर जबदस्त हमलावर है.. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सीधा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.. मृत्युंजय तिवारी ने साफ शब्दों में कहा है कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है.. उन्होंने आरोप लगाया है कि सत्ता के संरक्षण में शराब की तस्करी हो रही है.. सत्ता में बैठे लोग शराब तस्करी में शामिल हैं…

मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार को नसीहत देते हुए कहा कि बेतिया में जहरीली शराब से 16 लोगों की जान चली गई है.. अब और कितने लोगों की जान लेंगे मुख्यमंत्री जी  ?.. उन्होंने कहा कि शराबबंदी सिर्फ गरीब लोगों को परेशान करने के लिए कानून साबित हो रही है…

 

Related posts

दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत,मातम सा माहौल…

Bihar Now

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल रैली, पटना हुआ जाम…

Bihar Now

I.N.D.I.A के इस्तेमाल पर तत्काल दिल्ली हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार, केंद्र और ECI को नोटिस जारी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो