Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मोबाइल सर्विलांस के आधार पर लूट कांड का उद्भेदन, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार…

बेगूसराय में बखरी पुलिस को मोबाइल सर्विलांस के आधार पर एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । पुलिस ने 11 दिसंबर 2019 को एक किराना दुकान में हुए लूटपाट की घटना का उद्भेदन कर लिया है ।

बता दें कि 11 दिसंबर को बखरी बाजार में शाम ढलते ही नकाबपोश अपराधियों ने एक किराना दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था .

लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकान के कर्मचारी मुकेश शाह को भी पीट कर घायल कर दिया था । अपराधियों की यह सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी…

बीती रात पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल सर्विलांस के आधार पर मुख्य अपराधी मुकेश पासवान सहित दो अपराधियों को बेगूसराय शहर से गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार अपराधियों के पास एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस ,लूटी गई रकम तथा 4 मोबाइल भी बरामद की गई है।

पूछताछ के दौरान अपराधियों ने चार अन्य अपराधियों की संलिप्तता की बात स्वीकार की है । पुलिस अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है ।

धनंजय झा, बिहार नाउ, बेगूसराय

प्र्र््र्र्र्््र्र््र्र्र््र्र््र्र्र्््र्र््र्र्र

Related posts

दरभंगा में बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगी

Bihar Now

How Old To Get Into Casino In Australia

Bihar Now

अपराधियों ने अज्ञात युवक को मारी गोली, मौके वारदात पर हुई मौत

Bihar Now