Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“15 जून को महागठबंधन के धरना में कांग्रेस होगी शामिल”… शीर्ष नेतृत्व ने लिया निर्णय…

पटना : बिहार कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महागठबंधन द्वारा 15 जून को आयोजित की जाने वाली धरना में पूरी ताकत से प्रदेश के सभी जगहों पर भाग लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की अघ्यक्षता में पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें धरना में सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया।

इसकी जानकारी स्वयं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने दी। गौरतलब है कि अगले 15 जून को महागठबंधन की ओर से दिल्ली में संघर्षरत महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदेश भर में धरना आयोजित करने का प्रस्ताव था जिसपर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने आज एक बैठक बुलायी थी जिसमें सम्मिलित होने का निर्णय लिया गया।

बैठक में भाग लेने वाले नेताओं में मुख्य रूप से राजेश राठौड़, पूर्व विधायक बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, राज कुमार राजन, लाल बाबू लाल, कपिलदेव प्रसाद यादव, मिन्नत रहमानी, असित नाथ तिवारी, चन्द्र प्रकाश सिंह, संजीव कुमार कर्मवीर सहित अन्य नेता शामिल रहे।

 

Related posts

टीबी के एमडीआर मरीजों को बेडाकुलीन दवा देगी नयी जिन्दगी…

Bihar Now

NSUI का केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ अनोखा प्रर्दशन, भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार का विरोध !…

Bihar Now

Big Breaking: नीतीश कुमार से मिले जीतन राम मांझी, मौजूदा राजनीतिक हालात पर की चर्चा !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो