Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधबिहारराष्ट्रीय

अपराधियों का तांडव, एक युवक को गोली मारकर दी लूट की वारदात को अंजाम…

– त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के जदिया त्रिवेणीगंज मार्ग में एनएच 327 ई पर लक्ष्मीनिया टॉल टैक्स के समीप बाइक सवार चार ससस्त्र अपराधियों ने बाइक चालक को गोली मार उसका बाइक छीन लिया।बताया गया कि मो. झोली अपनी बेटी की शादी के लिए त्रिवेणीगंज बाज़ार से मार्केटिंग कर अपने घर जा रहे थे कि इसी दौरान अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं गोली लगने से घायल मो झोली को ईलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

वहीं मामले की तहकीकात को अस्पताल पहुंचे त्रिवेणीगंज एसडीपीओ गणपति ठाकुर ने बताया कि दो बाइक सवार चार अपराधियों ने लक्ष्मीनिया टॉल टैक्स के पास पीड़ित व्यक्ति का बाइक लूटने का प्रयास किया जिसका पीड़ित मो.झोली ने विरोध किया जिस पर अपराधियों ने पीड़ित पर लगातार तीन गोलियां चला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और बाइक लेकर पश्चिम दिशा की ओर भाग गए।

एसडीपीओ ने यह भी जानकारी दी कि पीड़ित ने उन्हें यह बताया है कि आगामी 23 फरवरी को उसकी बेटी की शादी होनेवाली थी त्रिवेणीगंज बाज़ार से दस हजार रुपए के जेवर खरीदकर बाइक की डिक्की में रखकर और कुछ किराना सामान बाइक से लेकर घर की ओर लौट रहा था और लूटी गई बाइक भी दहेज़ में देनेवाला था जो अपराधियों ने लूट लिया।

प्रभास चंद्रा बिहार नाउ, सुपौल

Related posts

Breaking : पटना हाईकोर्ट को‌ बम से उड़ानें की धमकी, मौके पर पहुंची ATS की टीम व डॉग स्क्वायड ….

Bihar Now

पटना में दो सगे भाइयों को अपराधियों ने मारी गोली, एनएमसीएच में भर्ती…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो