Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यबिहार

भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे, मौके पर ही दादी व पोते की‌ मौत…

बेगूसराय में एक घर में लगी भीषण आग में एक ही परिवार के 5 लोग झुलस गए जिसमें दादी पोते की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल गांव की है। ब

जाता है कि लालू यादव के घर देर रात अचानक आग लग गई जो देखते देखते पूरे घर को जला दी। स्थानीय लोग और दमकल मौके पर पहुंची जब तक आग पर काबू पाते तब तक लालू यादव की मां माला देवी और 3 वर्ष का पुत्र विष्णु कुमार की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं लालू यादव उसकी पत्नी गुंजन देवी और बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे दमकल और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पूरा घर जलकर स्वाहा हो गया। घटना की सूचना पर साहेबपुर कमाल प्रखंड के सीईओ और थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

जमुई में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर… बालू घाट को लेकर दोनों के बीच था विवाद…

Bihar Now

दिल्ली से एक शख्स की गांव आने की सूचना पर जांच के लिए गई मेडिकल टीम व पुलिस पर हमला, कई घायल, 44 गिरफ्तार……

Bihar Now

Top Online Pokies And Casinos Of Australian

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो